Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपकी सोचने की क्षमता बहुत शानदार रहेगी. आपके द्वारा लिया गया निर्णय काफी शानदार रहेगा.सही समय पर लिए गए निर्णय से भविष्य में बेहतर लाभ होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : आपके द्वारा आज करियर में जबरदस्त मेहनत की जाएगी. कार्य स्थल पर आपकी मेहनत से बड़ी डील फाइनल हो सकती है. टीम के बाकी साथियों के साथ मिलकर कार्य करने पर आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं. नई नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बेहतर स्थिति बनेगी.इंटरव्यू अथवा किसी मीटिंग में आपके द्वारा प्रभावशाली प्रेजेंटेशन दिया जाएगा. ऑफिस के उच्च अधिकारियों के द्वारा आपका सपोर्ट किया जाएगा.पुराने ग्राहकों के द्वारा व्यवसाय में बड़े आर्डर मिल सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति बनेगी. व्यवसाय में नए लोगों के साथ संबंध शानदार रहेंगे. किसी भी कॉन्ट्रैक्ट या कमिटमेंट से पहले उस विषय की पूरी जानकारी करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी स्ट्रांग और एस्टेब्लिश रहेगी. बचत पर आपका ध्यान रहेगा. लॉन्ग टर्म के इन्वेस्टमेंट से विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. भावुकता या आवेश में आकर कोई भी निर्णय ना करें.धन खर्च करते समय भावनाओं पर नियंत्रण करें. घर की महिलाओं के द्वारा आज शॉपिंग पर आपका अधिक धन खर्च हो सकता है. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में एक दूसरे के प्रति संबंधों में मजबूती होगी. एक दूसरे के प्रति भरोसा और लगाव बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में आज पार्टनर के द्वारा बेहतर सहयोग और समर्पण दिखाई देगा. अविवाहित लोगों के लिए आज नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. किसी छोटी बात को लेकर आपस में गलतफहमी होने की संभावना है. किसी भी विवाद या गलतफहमी की स्थिति में खुलकर बातचीत करें एवं एक दूसरे के प्रति भरोसा बनाकर रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : गरीब व्यक्तियों एवं कुष्ठ रोगियों के लिए कच्चा दूध एवं शक्कर का दान करें. आज किसी धर्म स्थान में प्याऊ लगाकर जल वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं