विज्ञापन

Numerology Prediction 3: करियर और व्यापार में नई रणनीति से होगा विस्तार, जानिए अपना मूलांक...

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और शनि की ऊर्जा के साथ आज समय पर सही निर्णय लेकर आप बेहतरीन अवसर को प्राप्त करेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

Numerology Prediction 3: करियर और व्यापार में नई रणनीति से होगा विस्तार, जानिए अपना मूलांक...
नई रणनीति से करियर और व्यापार में होगा विस्तार
ndtv

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. पहले से कार्यों में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती है.धीमी प्रगति के साथ आज का दिन आगे बढ़ेगा.आपकी दूर दृष्टि सोच से बेहतर निर्णय लिए जाएंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आपके नेतृत्व करने की क्षमता और शानदार सोच के साथ पॉजिटिव एनर्जी लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी. प्रमोशन या नई नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम दायक रहेगा.आज आपकी जिम्मेदारियां में बदलाव किया जा सकता है. आपको बेहतर जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी बदलने में जल्दबाजी आपको दिक्कत दे सकती है. आज अचानक सामने से बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. आज के दिन किए गए कार्यों का भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त होगा.उच्च शिक्षा या प्रोफेशनल एजुकेशन से जुड़े छात्रों के लिए आज दिन शानदार रहेगा. व्यवसाय में विस्तार के साथ आपकी गुडविल बढ़ेगी. नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है.कोई बड़ा ऑर्डर या सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है. व्यवसाय में तकनीकी के साथ चलें.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी.रुका हुआ धन मिल सकता है.अतिरिक्त इनकम या कोई छुपा हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है. पहले से किए गए निवेश के माध्यम से आज धन लाभ प्राप्त हो सकता है. धार्मिक और सामाजिक आयोजन पर धन खर्च होने की संभावना है. आज टैक्स और देनदारी से संबंधित कार्य पूरे करें. बचत पर ध्यान केंद्रित करें. दिखावे एवं लग्जरी पर ज्यादा धन खर्च न करें. सरकारी योजना, रियल एस्टेट और म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : संबंधों में आज गंभीरता और भरोसा बढ़ेगा. पहले से चल रहा मनमुटाव आज आपकी पहल करने से बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकता है. जीवनसाथी आपके हर निर्णय में आपको सपोर्ट करेगा.इससे आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. घर के बड़े बुजुर्गों एवं अन्य सदस्यों के साथ आज बिताया हुआ पल शानदार रहेगा. विवाह एवं नई प्रेम कहानी की बातचीत शुरू हो सकती है. संबंधों में आज सम्मान बनाए रखें. किसी पुराने मित्र अथवा पुराने प्रेमी से मुलाकात होने की संभावना है. छोटी-छोटी बातों पर तुरंत एक्शन ना लें.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी  

आज का उपाय : आज किसी केले के वृक्ष की जड़ में दूध,शक्कर और जल मिश्रित करके चढ़ाएं साथ ही हल्दी, पीले पुष्प और चने की दाल भगवान विष्णु का ध्यान करके अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com