Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपका आपका विश्वास काफी जबरदस्त होगा. आप अपने लिए स्वयं रास्ता तैयार करेंगे. आज के दिन आपकी मेहनत आपको समाज में अलग पहचान दिलाएगी. कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास के बाद आज परिस्थितियां आपके साथ होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज आपकी नेतृत्व क्षमता और गंभीरता लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी. वरिष्ठ अधिकारियों एवं व्यवसाय में पुराने ग्राहकों का सहयोग आपको प्राप्त होगा. करियर में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा. किसी नए प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं.आज ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विवाद ना करें.अपना व्यवहार सामान्य रखें. आज आपको मिले मौके से अपनी योग्यता को साबित करें. व्यवसाय के विस्तार से संबंधित योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी. कोई नई डील आज फाइनल हो सकती है.नए संबंधों के माध्यम से आज व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति शुरुआती झटकों के बाद बेहतर होने की संभावना है. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर मिल सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. आज भविष्य के लिए कोई मशीनरी अथवा घर की मरम्मत एवं व्यवसाय में बढ़ोतरी पर धन खर्च होने की संभावना है. समाज में मान सम्मान की बढ़ोतरी के लिए आज धन खर्च हो सकता है. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बेहतर बजट प्लान लेकर चलें.जोखिम की जगह समझदारी पूर्वक इन्वेस्टमेंट करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. शेयर बाजार में एक्सपर्ट कॉल के आधार पर निवेश कर सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में बातचीत के माध्यम से गलतफहमी दूर हो सकती हैं. बातचीत एकदम स्पष्ट रखें. पहले से चले आ रहे मनमुटाव आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. विवाह के लिए बातचीत आज आगे बढ़ेगी. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से रिश्तों में मजबूती आएगी. किसी सरकारी कार्यालय में आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति के साथ हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : आज लाल फल, गुड, मसूर की दाल किसी जरूरतमंद व्यक्ति अथवा किसी श्रमिक को दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं