Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज के दिन आपको हर मामले में सजग रहना होगा. गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड़यंत्र करने का प्रयास करेंगे. आपको वित्तीय मामलों मर जोखिम नहीं लेना है.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में अधिकारी आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे. आज आप हर कार्य को आक्रमक अंदाज में पूरा करेंगे. किसी भी कार्य में आपको आज कामयाबी मिलेगी. आपके प्रयास और लगन से आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को आज लीड करने का अवसर मिलेगा. आज क्लाइंट के साथ बातचीत काफी सकारात्मक रहेगी. नई डील बन सकती है. सरकारी टेंडर या प्रोजेक्ट में कामयाबी हासिल होगी. व्यवसाय में आज आपको बढ़त हासिल होगी. आपके नए ग्राहक आपको बड़ा धंधा दे सकते हैं. आज आपको नई और बेहतर रणनीति के साथ व्यवसायिक निर्णय लेने होंगे.
Finance / फाइनेंस: आपकी वित्तीय स्थिति आज काफी मजबूत रहेगी. आपके द्वारा किये गये पिछले निवेश से बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नया वाहन एवं घर के मेंटेनेंस से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी होगी. एडिशनल इनकम बढ़ाने का प्रयास करें. अनावश्यक रूप से निवेश में जोखिम न उठाएं. पुराने कर्ज आज खत्म हो सकते हैं. बेहतर प्लानिंग करने के बाद ही कोई फाइनेंशियल डिसीजन करें. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट बेहतर रहेगा. रियल एस्टेट और व्यवसाय के विस्तार में धन का निवेश करना पड़ सकता है. शेयर बाजार में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य कर लें.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ भावनाएं काफी मजबूत होगी. रिश्तो में साथी के साथ प्रीमियम क्वालिटी टाइम विताने का अवसर मिलेगा. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करो. हमेशा गुस्सा करने से रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग अपेक्षा से अधिक प्राप्त होगा. परिवार में पहले से चला रहा विवाद आज खत्म हो सकता है. आपके जीवन साथी के द्वारा बेहतर सोच और समझदारी दिखाई जा सकती है. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं या विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. बहस और विवाद करने से बचना होगा. एक दूसरे का सम्मान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज हनुमान जी को चमेली के तेल और सिंदूर मिलाकर चोला अर्पित करें,साथ ही उन्हें एक नारियल और जनेउ चढ़ाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं