विज्ञापन

Numerology prediction 8 : मेहनत और अनुशासन से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, प्रेम संबंधों में बढ़ेगी गंभीरता

आज के दिन का अंक है 5 है और मूलांक 8. शनि और बुध की ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी. आज के दिन आपको धैर्य रखना होगा आपकी जिम्मेदारियां और अनुशासन आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका देंगे. जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 8 : मेहनत और अनुशासन से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, प्रेम संबंधों में बढ़ेगी गंभीरता
अनावश्यक और दिखावे के खर्चों से बचें.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपके जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता है. आपके द्वारा किसी भी परिस्थिति में अडिग रहकर मेहनत, संघर्ष और गंभीरता से अपने कार्य को पूरा करने की लगन होगी. यही लगन आपकी सफलता की कुंजी होगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी जबरदस्त मेहनत और अतिरिक्त जिम्मेदारी से किए जाने वाले कार्य लोगों का ध्यान आपकी तरफ खींचेंगे. पेंडिंग काम को आपकी मेहनत से खत्म किया जा सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ आपका संवाद काफी सकारात्मक रहेगा. सच्ची लगन और मेहनत से किए गए कार्यों में आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. जुडिशरी ओर लॉ सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज लाभ रहेगा. आज किए गए कार्यों में जल्दबाजी न करें. धैर्य के साथ परिणाम की प्रतीक्षा करें. व्यवसाय में आज इंफ्रास्ट्रक्चर और अपनी रणनीति बदलने का दिन है.

Finance / फाइनेंस : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन धन धीमी गति के साथ आएगा. दिन में कई बार आर्थिक प्रगति में रुकावट का सामना करना पड़ेगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आज लाभदायक रहेगा. नए स्रोतों से प्राप्त इनकम को संतुलित तरीके से इन्वेस्टमेंट करने का प्लान करें. पुराने लंबित पेमेंट खत्म करने का प्रयास करें. अनावश्यक और दिखावे के खर्चों से बचें. शॉर्टकट से धन प्राप्ति की उम्मीद ना करें. कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन सोच समझकर करें. आज आर्थिक प्रगति मजबूत हो सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : रिश्तो में आज काफी गंभीरता और नजदीकियां बढ़ सकती हैं. भविष्य की योजनाओं को लेकर पार्टनर के साथ चर्चा होगी. अपनी फिलिंग्स को शब्दों में स्पष्ट रूप से व्यक्त करें. शांत तरीके से और भाषा में स्पष्टता के साथ पार्टनर से बातचीत करें. आपकी चुप्पी रिश्तो में विवाद की स्थिति बना सकती है. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ सम्मानित व्यवहार करें. वैवाहिक जीवन में आपकी रिस्पांसिबिलिटी बढ़ेगी. आपसी बातचीत से भरोसा बढ़ेगा. जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में किसी पुरानी समस्या को लेकर आपके द्वारा निर्णय किया जा सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : नीला.

आज का उपाय : शनि मंदिर में शनि देव के समक्ष काले तिल, उड़द की दाल अर्पित करें. साथ ही उड़द दाल से बने पकोड़े गरीबों में वितरित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com