विज्ञापन

Numerology Prediction 8: निरंतर मेहनत और लगन से करियर में होगा स्थायित्व!

आज के दिन का अंक है 6 है और मूलांक 8. शनि और शुक्र की ऊर्जा से आज आपके किये कार्यों के आधार पर धन और सम्रद्धि प्राप्त होगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8: निरंतर मेहनत और लगन से करियर में होगा स्थायित्व!
कड़ी मेहनत से खुलेंगे सफलता के नए द्वार.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज लाभ के बड़े अफसर प्राप्त होंगे, लेकिन शुरुआत में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. उनका रिटर्न आपको कुछ समय पश्चात प्राप्त होगा. आज धैर्य और अनुशासन के साथ आप आगे बढ़ें. भविष्य में इसके लाभ प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. आपके द्वारा की गई मेहनत और कार्य में ईमानदारी वरिष्ठ अधिकारियों को काफी पसंद आएगी. ऑफिस में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. लगातार प्रयासों से आज आपके कार्य बनेंगे. प्रमोशन ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी से संबंधित कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है. सरकारी नौकरी, इंजीनियरिंग और सिक्योरिटी सर्विसेज से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा.ऑफिस में किसी भी गुप्त राजनीति एवं विवाद से दूर रहें.व्यवसाय के लिए आज का दिन धैर्य और अनुशासन के साथ स्थाई लाभ का है. पुराने क्लाइंट्स के साथ फिर से बेहतर संबंध स्थापित होंगे. रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस : अन्य दिनों की तुलना में आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. रुके हुए कामों से आज धन प्राप्ति की संभावना है.किसी पुराने किए गए निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेगा. इनकम में वृद्धि के साथ-साथ आज आपको बचत पर ध्यान केंद्रित करना होगा. घर परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं पर धन खर्च होने की संभावना है.बेहतर प्लान और स्ट्रेटजी के साथ आज फाइनेंशियल डिसीजन करें.किसी भी इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी करने से बचें. प्रॉपर्टी और सरकारी कंपनियों में निवेश बेहतर रहेगा. ज्यादा रिस्क और जोखिम वाले निवेश में कम पैसा दाव पर लगाएं.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के ऊपर विश्वास करना होगा. सबसे आवश्यक कार्य यह होगा कि आज एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें अन्यथा विवाद हो सकता है.वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़े. पुराने विवाद और मतभेद आज खत्म हो सकते हैं. आपको सामने से पहल करनी होगी. वैवाहिक जीवन शुरू करने या नए प्रेम संबंधों के लिए आज योग बन रहा है.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग :  सिल्वर 

आज का उपाय : आज मजदूरों एवं विकलांगजनों को नीले वस्त्र और उड़द दाल दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com