Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपके प्लान और फ्यूचर के रिगार्डिंग बड़े डिसीजन लेने होंगे. ऑफिस में या सामाजिक रूप से लोग आपके अनुभव का सम्मान करेंगे आपका आत्मविश्वास आज बेहतर परिणाम देगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी नॉलेज और कार्यप्रणाली से लोग आकर्षित होंगे. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको सराहा जाएगा. किसी अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है. एडमिनिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार परिणाम देने वाला होगा. आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपको परिणाम देगी. अनुशासन के साथ बेहतर प्लान लेकर आगे बढ़े. बिजनेस एक्सपेंशन के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जो आपकी व्यवसाय के लिए बेहतर होगा. बड़े निर्णय अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ लें. पार्टनरशिप व्यवसाय में दोनों लोग अपनी जिम्मेदारियां को तय करें.
Finance / फाइनेंस: फाइनेंशियल एनर्जी काफी स्ट्रांग होगी. आज वित्तीय स्थिति को स्थाई रूप देने के लिए प्रयास करना होगा. सोर्स आफ इनकम बढ़ाने के लिए आपको नई योजनाओं पर कार्य करना होगा. आज इन्वेस्टमेंट करने के लिए बेहतर समय नहीं है. आज किया गया निवेश जोखिम भरा रह सकता है. शिक्षा से संबंधित और अपनी स्किल को डेवलप करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ सकता है. घर में माता-पिता या अन्य वरिष्ठ लोगों की आवश्यकता पर आपका धन खर्च होगा. आज के दिन अनावश्यक खर्च कंट्रोल करना बेहतर परिणाम लायक होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध और अन्य रिश्तो में आज एक दूसरे के साथ बातचीत गंभीर रूप से हो सकती है. साथ ही आपको रिश्तो में विश्वास करना होगा. आपके पार्टनर या मित्रों को आपके ज्ञान और बेहतर सलाह देने वाली शैली काफी पसंद आएगी. सिंगल लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है. कोई नया वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. जीवन साथी के साथ फ्यूचर को लेकर डिस्कशन हो सकता है. दोनों लोग एक दूसरे की बात को समझेंगे और सपोर्ट करेंगे. छोटी-छोटी बातों पर आज दिल बड़ा रखें. संबंधों में बातचीत के दौरान धैर्य और शालीनता बनाए रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज पीले फल जैसे केला, आम मरीजों और मलिन बस्तियों में वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं