विज्ञापन

Numerology Prediction 3: आज का दिन उपलब्धियों से भरा एवं सफलता देने वाला होगा!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 3 मिलकर चन्द्रमा और बृहस्पति की ऊर्जा के साथ प्रभावित करेंगे. आज मूलांक 3 वाले जातकों के जीवन में गजकेशरी राजयोग का निर्माण होगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 10 जून 2026 का दिन.

Numerology Prediction 3: आज का दिन उपलब्धियों से भरा एवं सफलता देने वाला होगा!
मूलांक 3: सम्मान और प्रगति का दिन

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपके ज्ञान और धैर्य से आज आपको तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. आपके जीवन में बुद्धिमान लोगों की एंट्री होगी. आज आप लोगों को सलाह देकर उन्हें सही मार्ग दिखाएंगे. आपका झुकाव अध्यात्म और धर्म की तरफ रहेगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है.अगर काफी समय से आप स्थानांतरण का प्रयास कर रहे हैं तो आज इसमें आपको सफलता मिल सकती है.बड़े बड़े प्रोजेक्ट और मीटिंग में आपकी बात काफी अहम रहेगी. आपकी सलाह और नॉलेज से प्रभावित होकर आपकी डील बन सकती है.आज आप मीटिंग में अपनी प्लानिंग को स्पष्टता से कहेंगे. आपके विचार, कार्यप्रणाली और व्यावसायिक प्रस्ताव शानदार रहेंगे.व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति रहेगी. कोई अनजान व्यक्ति आपको बड़ा आर्डर दे सकता है. व्यवसाय में आज दिन प्रगति का है.

Finance / फाइनेंस: आज की फाइनेंशियल कंडीशन काफी मजबूत रहेगी. आज किसी इवेंट के माध्यम से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक प्रगति के लिए आज का दिन काफी अहम है. पूर्व में आपकी पालिसी या शेयर के माध्यम से आज धनलाभ हो सकता है. कोई बड़ा निवेश या नया व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है. आप घर में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे. किसी मित्र या रिश्तेदार को आज आपको पैसा उधार देना पड़ सकता है. उधार खरीद बिक्री आज आपको दिक्क़त देगी. मन को लुभाने वाली स्कीम से सावधान रहें. 

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ काफी गंभीरता रहेगी. आपके संबंध मजबूत होंगे. एक दूसरे से आपसी बातचीत के माध्यम से मोटिवेशन प्राप्त होगा.आज पार्टनर का सहयोग आपकी प्रगति में सहायक होगा. आपके नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं. नए सम्बन्धों में आपको शुरू में ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है.आज विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात बन सकती है. प्रेम संबंधों में आज मजबूती आएगी.जीवनसाथी के साथ आज नजदीकियां बढ़ेंगी. एकदूसरे का सहयोग और सपोर्ट करेंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम 

आज का उपाय : आज किसी धर्म स्थान में पीला कपड़ा और हल्दी का दान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 13 June 2026, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com