Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. अन्य दिनों की तुलना में आज आपको ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है. यदि आपका संघर्ष और मेहनत ईमानदारी के साथ की गई है, तो इसके आपको लॉन्ग टर्म बेनिफिट देने वाले परिणाम प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आपका गंभीर नेचर और एक्सपीरियंस की वजह से आज आपको कई कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है. आपके रुके हुए किसी प्रोजेक्ट में आज गति आ सकती है. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको सम्मान दिया जाएगा. सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज शुरुआती संघर्ष के पश्चात बड़ी कामयाबी मिल सकती है. यदि आप नौकरी बदलने या नया व्यापार प्रारंभ करने की तैयारी में है, तो अभी आपको कुछ समय और धैर्य रखना चाहिए. आपकके व्यवसाय में आज काफी स्लो मूवमेंट देखने को मिलेगा. हेवी मशीनरी और सर्विस प्रोवाइडिंग सेक्टर में लाभ का योग बन रहा है.
Finance / फाइनेंस : आज आपको अपनी चतुरता और बुद्धिमानी से फाइनेंशियल डिसीजन लेने होंगे. पूर्व में किए गए निवेशों से धीमे-धीमे लाभ प्राप्त होगा. आपके ऊपर चल रहा कर्ज आज खत्म करने की प्लानिंग हो सकती है. अनावश्यक रूप से दिखावे या बिना आवश्यकता के खरीदारी से बचना होगा. सेविंग्स पर फोकस रखें. आज बचाया गया पैसा फ्यूचर में काम आएगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ काफी नजदीकियां बढ़ सकती हैं. आपके बीच भावनात्मक जुड़ाव काफी क्लोज होगा. पहले से चला आ रहा रिश्तो में विवाद का आज अंत होगा. सिंगल जातकों के लिए आज नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. यदि रिश्तो में किसी के साथ विवाद की स्थिति बन रही है तो कम्युनिकेशन के माध्यम से उसे खत्म करने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के सहयोग की भावना बनी रहेगी. फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है. बच्चों की किसी आवश्यकता को लेकर बातचीत होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : नीला.
आज का उपाय : सूखे गोले में आज भुना हुआ आटा भरकर पीपल के पेड़ के नीचे गाड़े.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं