विज्ञापन

Numerology prediction 8 : प्रेम सम्बंध और दाम्पत्य जीवन में बनेगी व्यस्तता की शिकायत

आज के दिन का अंक है 9 है और मूलांक 8, जो शनि और मंगल की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित करेगी. आज बार बार काम में रुकावट से मन खिन्न हो सकता है. आइए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 8 : प्रेम सम्बंध और दाम्पत्य जीवन में बनेगी व्यस्तता की शिकायत
आज का दिन निवेश के लिए बेहतर नहीं है.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. आज आप गंभीरता और दूर दृष्टि से सिचुएशन को समझ सकेंगे. आपके अंदर तेज गति से कार्य करने की असाधारण क्षमता होगी. लेकिन शनि की ऊर्जा के कारण आप धैर्य के साथ काम करेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपका ध्यान आपके टारगेट पर रहेगा. काफी समय से लंबित प्रोजेक्ट आज मूव हो सकते हैं. कुछ अधिकारियों के द्वारा आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. ज्यूडिशरी में अटके हुए किसी कार्य में आज आपको परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आपके मेंटल प्रेशर से थोड़ा इरिटेशन हो सकती है. आज कोई जटिल कार्य आसानी से आप पूरा कर सकते हैं. आज आपके व्यापार में विस्तार पर ध्यान देना होगा. पुराने ग्राहक आपको वापस कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं. रियल एस्टेट के बिजनेस में प्रगति के संकेत है.

Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक प्रगति में काफी रुकावट देखने को मिलेगी. बार बार आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन मानसिक उलझन की वजह से आप उन्हें छोड़ सकते हैं. आज का दिन निवेश के लिए बेहतर नहीं है. आपको किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसके सभी कागजात पूरी तरह चेक करें, उसके बाद आगे बढ़े. किसी पेंडिंग पेमेंट में आज मूवमेंट देखने को मिल सकता है. आज आपको व्यापार की मजबूती के लिए कड़े वित्तीय निर्णय लेने होंगे. आज आर्थिक लाभ आपके कर्म के ऊपर आधारित होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाएंगे. पार्टनर के द्वारा आज समय न देने की शिकायत बनी रहेगी. आज रिश्तो में एक दूसरे के ऊपर आपको भरोसा करना होगा. पुराने खराब रिश्तों में आपके द्वारा प्रयास करने से सफलता हासिल हो सकती है. दांपत्य जीवन में आज गंभीर चर्चा होगी. प्रॉपर्टी और घरेलू डिस्प्यूट में आज सफलता हासिल हो सकती है. समय निकालकर एक दूसरे के साथ थोड़ी बातचीत करें. इससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : काला. 

आज का उपाय : आज गरीबों में मल्टीकलर के कपड़े और चाय वितरित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Mulank 8 Rashifal, Mulank 8 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com