विज्ञापन

Numerology prediction 4: नियमों के विपरीत जाकर किए कामों से मिल सकता है लाभ, गुस्से पर रखें कंट्रोल

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 4 है. आज राहु और मंगल की खतरनाक ऊर्जा के साथ आपको परिस्थितियों की वास्तविकता का पता लगाने के पश्चात ही किसी निष्कर्ष पर जाना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 4: नियमों के विपरीत जाकर किए कामों से मिल सकता है लाभ, गुस्से पर रखें कंट्रोल
टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज बड़ी कामयाबी हासिल होगी.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. राहु की रहस्यमई ऊर्जा मंगल की ताकत के साथ मिलकर आपको कुछ नया और असाधारण करने का साहस दे सकती है. अनएक्सपेक्टेड चेंज और पुराने रीति रिवाज के विपरीत अपनी कोई नई कार्य प्रणाली का विस्तार करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : ऑफिस में आज किसी भी काम के एनालिसिस करने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे. कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान आपके द्वारा किया जाएगा. टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज बड़ी कामयाबी हासिल होगी. पद के अतिरिक्त जिम्मेदारी आपको थोड़ा मेंटल प्रेशर दे सकती है. आज आपके विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता के मुरीद हो सकते हैं. उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बातचीत के दौरान कठोर शब्दों के प्रयोग से आपको बचना होगा. आज आपको जीवन के परिवर्तन की दिशा में ले जाने वाला कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है. व्यवसाय में आपके कंपीटीटर्स की एक्टिविटीज पर विशेष ध्यान रखें.

Finance / फाइनेंस: आज का दिन फाइनेंसियल कंडीशन में काफी इंटरेस्टिंग रह सकती है. अचानक आपको अनएक्सपेक्टेड प्रॉफिट हो सकता है. पेंडिंग पेमेंट भी मिल सकता है, साथ ही किसी मित्र के पास उधार दिया गया धन वापस आ सकता है. किसी मित्र या रिश्तेदार के माध्यम से आज आपके व्यवसाय लाभ होने की उम्मीद है. ज्यादा लालच में आकर कोई गलत निर्णय या इन्वेस्टमेंट ना करें. जल्दी अमीर बनने वाली योजनाओं से आज आपको दूर रहना होगा. मन में लालच और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनाओं का संचार होगा. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति बातें स्पष्ट रखें. किसी भी प्रकार का धोखा या एक्स्ट्रा अफेयर आपके संबंधों को खराब कर देगा. रिश्तो की मजबूती के लिए एक दूसरे के साथ सच बोलें. वैवाहिक जीवन में किसी झूठ की वजह से तनाव की स्थिति बन सकती है. आज जीवनसाथी की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें. ज्यादा बोलने या झूठ का बचाव करने में विवाद गंभीर हो सकता है. पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपकी गंभीर चर्चा या कोई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : महरून,

आज का उपाय : शिवलिंग पर जल और दूध मिलाकर चढ़ाएं, नारियल का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com