Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपको किसी बड़ी टीम को लीड करने का मौका मिलेगा. लेकिन आपस में संबंध बनाकर चलना होगा. जल्दी किसी बात पर गुस्सा नहीं करना है.लोगों की बातों को सुनकर निर्णय करना है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज कार्यक्षेत्र में लीडरशिप का मौका मिलेगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट की आज शुरुआत हो सकती है. पॉलिटिकल लोगों को आज नई ऊर्जा मिलेगी, फिर से नया सफर शुरू कर सकते हैं. ऑफिस में आज आपका प्रमोशन किया जा सकता है या फिर अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर आपके ओहदे को बढ़ाया जा सकता है. व्यापार में रिस्क लेने से लाभ की स्थिति बनेगी. कोई नया कॉन्ट्रैक्ट आज फाइनल हो सकता है. किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा नहीं करना है, अन्यथा बनी हुई बात बिगड़ सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. कोई भी लीगल डॉक्यूमेंट बिना पढ़े साइन ना करें. मार्केट से संबंधित लोगों को आज ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल होंगे.
Finance / फाइनेंस: प्रॉपर्टी डीलिंग, रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में आज जबरदस्त धन लाभ होगा. किसी डील के फाइनल होने से कमीशन के रूप में बड़ा लाभ मिल सकता है. नई गाड़ी की खरीद अथवा नया घर खरीदने का योग बन रहा है. किसी के प्रभाव में आकर ज्यादा धन खर्च ना करें. प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट करके लाभ कमा सकते हैं. अपने धन को सुरक्षित तरीके से रखें अन्यथा चोरी या धोखे का शिकार हो सकते हैं.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : सिंगल जातकों को कोई जबरदस्त और आकर्षक पार्टनर आज मिल सकता है. घर में आज प्रेम विवाह से संबंधित बातचीत में तनाव उत्पन्न होने की स्थिति है,लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो सकती है. वैवाहिक जीवन में बातचीत में ईगो की वजह से तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी. इससे झगड़ा और अलगाव की स्थिति बन सकती है. परिवार के अन्य सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा. रिश्तो में प्रेम संबंध बेहतर रखने के लिए आज बातचीत में नरमी रखें. जीवनसाथी अथवा पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का अथवा पिकनिक का प्रोग्राम बनाएं.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : आज कुत्ते को तंदूर पर सिकी मीठी रोटी और दूध दें. हनुमान जी को बूँदी का भोग अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं