Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज के दिन आपकी भावनाएं भारी और दिमाग में बेचैनी रहेगी. आपको महत्वपूर्ण विषय पर कोई भी निर्णय करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आपके रिश्ते आज मजबूत रहेंगे. दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने के लिए दिन बेहद शानदार है. टीम के सदस्यों को आपकी सलाह लाभान्वित करेगी. काउंसलिंग, कंसल्टेशन एवं पब्लिक डीलिंग में आज आपको कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ बहस या विवाद ना करें. अन्यथा करियर पर दिक्कत आ सकती है. आज विवाद की स्थिति में शांत रहकर अपना कार्य निकालो. आज का दिन नए कार्य को शुरू करने के लिए बेहतर नहीं है. व्यवसाय में पार्टनर के साथ बेहतर सामंजस्य से लाभ की स्थिति बनेगी. टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में लाभ होगा. आज व्यवसाय और करियर दोनों जगह किसी महिला का आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. दिन में कई बार पेमेंट की प्राप्ति में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. किसी के प्रभाव अथवा बातों में आकर दिखाने के लिए धन खर्च न करें. आज धन को रोकना एक बड़ा टास्क होगा. माल या नकदी उधार लेन-देन में आज दिक्कत हो सकती है. उधार दिया हुआ पैसा वापस आने के चांसेस कम रहेंगे. घर में मां के स्वास्थ्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. डेकोरेशन से संबंधित कार्य पर धन खर्च होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में भावनाएं काफी रोमांटिक रहेगी. अपने दिल की बात पार्टनर के साथ साझा करें. पहले से चले आ रहे विवाद आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकते हैं. सिंगल जातकों के लिए सामने से लव प्रपोजल प्राप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. उसके साथ समय व्यतीत करें. शाम के वक्त आउटिंग अथवा डिनर के लिए बाहर जाएं. जीवनसाथी की आवश्यकताओं का विशेष ख्याल रखें. आज ओवरथिंकिंग की वजह से नींद और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है. नेगेटिव लोगों से दूर रहें.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : आज अपनी मां एवं मां समान स्त्रियों के आशीर्वाद लेकर उन्हें सफेद मिठाई एवं दही और चावल का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं