विज्ञापन

Numerology Prediction 3: कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को मिल सकती है कामयाबी, हो सकता है मांगलिक कार्य

आज के दिन का अंक है 3 है, जो बृहस्पति की ताकतवर ऊर्जा से मूलांक 3 वालों के दिन को प्रभावित करेगी.आज आपके ज्ञान, नेतृत्व क्षमता,प्रभाव, प्रतिष्ठा और भाग्य में वृद्धि हो सकती है. आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा. 

Numerology Prediction 3: कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को मिल सकती है कामयाबी, हो सकता है मांगलिक कार्य
आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से काफी बेहतर रहेगी.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है,उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले जातकों के देखने का नजरिया और एक्साइटमेंट इन्हें लाइफ में सफल बनाता है. इन्हें अपनी क्षमताओं का लाभ लेने के लिए अनुशासन को अपनाना चाहिए. आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर है. कुछ विशेष लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा. आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी. अपनी योजनाओं का विस्तार करने का आज समय आ गया है. यदि आप सोशल वर्कर हैं तो आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि और सम्मान की प्राप्ति होगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे. आपको कोई नया पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. किसी बड़ी मीटिंग में आपको लीड करने का मौका मिलेगा. नई नौकरी के इंटरव्यू या किसी प्रेजेंटेशन में आज आपको कामयाबी मिल सकती है. आपके द्वारा दी गई एडवाइस काफी कारगर सिद्ध होगी. कंपटीशन एग्जाम की प्रिपरेशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. आपके लिए किस्मत के बंद दरवाजे आज खुल सकते हैं. व्यवसाय में पार्टनरशिप का ऑफर प्राप्त हो सकता है. नए ग्राहकों के आने से व्यापार में बढ़ोतरी होगी. ओवर कॉन्फिडेंस में आकर लोगों की बातों को इग्नोर ना करें. आज कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उसके लिए दिन बेहतर है.

Finance / फाइनेंस: आज अपनी इनकम को इंक्रीज करने की अपॉर्चुनिटी प्राप्त हो सकती है. कोई पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर आपको मिल सकता है. कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने का प्लान सक्सेस हो सकता है. आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से काफी बेहतर रहेगी. इन्वेस्टमेंट करने से पहले उस योजना की पूरी जांच अवश्य कर लें. एक्साइटमेंट या इनफ्लुएंस में आकर कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना करें. परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की वजह से आज आपका धन खर्च हो सकता है. आपको अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी ऊर्जा का स्तर इतना आकर्षक होगा कि लोग आपसे चुंबक की तरह खींचे चले आएंगे. पार्टनर के साथ आज आपकी नजदीकि़यां काफी बढ़ेंगी. फ्यूचर प्लानिंग को लेकर आज बातचीत हो सकती है. पार्टनर का आपको पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा. सिंगल लोगों लिए नए प्रेम संबंध बन सकते हैं और लव मैरिज करने वाले जातकों की मित्रता आज वैवाहिक बातचीत की ओर बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां और एक दूसरे को समझने की प्रवृत्ति बेहतर होगी. परिवार में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की प्लानिंग हो सकती है. अपनी राय जबरदस्ती लोगों पर ना थोपें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : ऑरेंज.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com