विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल : पूर्व में किए गए निवेश से होगा धनलाभ, आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियां को समझना होगा!

आज के दिन का अंक है 1 है और मूलांक 8, जो शनि और सूर्य की टकराव वाली ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित करेगी. आज के दिन आपको किसी भी कार्य में सफलता के लिए अनुशासन में रहकर कठिन परिश्रम करना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 8 राशिफल : पूर्व में किए गए निवेश से होगा धनलाभ, आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियां को समझना होगा!

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. 8 नंबर मूलांक के जातक काफी संघर्षप्रिय, मेहनती और अनुशासन का पालन करने वाले होते हैं. इन्हें हर काम पूरी शिद्दत से करना पसंद होता है. इनके कामों में अक्सर रुकावट या विलम्ब होता है.आज आपको फाइनेंशियल मैटर में बार-बार रुकावट का सामना करना पड़ेगा.अचानक आपको लाभ का संकेत मिलेगा. इसके लिए आपको लगातार प्रयास करने होंगे. साथ ही अनुशासन को अपने दैनिक जीवन में अपनाना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके अनुशासन और धैर्य रखने से आपके जीवन में काफी महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है. कुछ अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे. काफी टाइम से पेंडिंग काम आज मूव कर सकते हैं. ऑफिस में आज आपको कोई टास्क दिया जा सकता है. जिसके कंप्लीट होने पर आपको मान सम्मान मिलेगा. काफी समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं जातकों को आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. साथी कर्मचारियों के साथ मर्यादा में रहकर बात करें. व्यापार में आज शुरुआती स्ट्रगल के बाद कामयाबी मिलेगी. पूर्व में किए गए निवेश के द्वारा आपको लाभ हो सकता है. किसी बड़े ऑर्गेनाइजेशन से आज आपको कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस : दिन की शुरुआत में थोड़ी रुकावट के पश्चात आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी. उधार दिया गया धन आज वापस आ सकता है. इनकम के नए स्रोत मिलेंगे. सेविंग्स और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है. इन्वेस्टमेंट करने से पहले योजना के बारे में पूरी जानकारी कर लें. जोखिम भरा निवेश नुकसानदायक हो सकता है. किसी अन्य व्यक्ति की आर्थिक सपोर्ट करनी पड़ सकती है

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी फीलिंग्स काफी गहरी रहेगी. किसी गंभीर व्यक्ति से आपकी बातचीत हो सकती है. संबंधों में आज एक दूसरे के साथ नजदीकी आएगी. पार्टनर के ऊपर आपका भरोसा और बढ़ेगा. फ्यूचर सिक्योरिटी को लेकर आज आपस में चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी के साथ प्रीमियम टाइम गुजारने का मन पूरा होगा. आज आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझना होगा. लाइफ पार्टनर की एडवाइस को इग्नोर ना करें. आज आपकी सलाह को परिवार के सदस्यों के द्वारा महत्व दिया जाएगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : बेंगनी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com