Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वाले जातक काफी तीक्ष्ण बुद्धि के होते हैं. इन्हें आसानी से समझ पाना मुश्किल होता है. ये बोलने की जगह करने में विश्वास रखते हैं. इनका सिक्ससेंस बहुत जबरजस्त काम करता है. आज आपको अपने कॉन्फिडेंस पर भरोसा करना होगा. किसी भी कार्य में जल्दबाजी आपका काम बिगाड़ सकती है. आज आपको इनडायरेक्ट कई योजना मिल सकती है. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में सोच समझ कर निर्णय लेने होंगे. किसी पुराने प्रोजेक्ट में आज मूवमेंट हो सकता है. कुछ अधिकारियों के द्वारा आपको सपोर्ट मिलेगा. उनके द्वारा दी गई एडवाइस से आज आप काफी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं. आज आपको फ्रंट पर रहकर कार्य करने से अच्छा, पर्दे के पीछे रहकर काम करना होगा. आज अपनी योजनाओं को किसी के साथ शेयर ना करें, इसे गुप्त रखें. व्यवसाय में आपकी स्ट्रेटजी से लाभ मिलेगा. आप किसी प्लान पर विशेष कार्य कर सकते हैं. बिना पूरी बात समझे पार्टनरशिप में कोई निर्णय न करें. यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपको फाइनेंशियल मैटर में धैर्य रखना जरूरी होगा. कोई उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है. आज के दिन में आपको सेविंग्स पर ध्यान देना होगा. आपके खर्चो में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. किसी के इनफ्लुएंस में आकर या प्रभाव से अपना पैसा इन्वेस्टमेंट ना करें. भावुक होकर कोई भी वित्तीय निर्णय न करें. आज अपने परिजनों के साथ बैठकर, अपनी आंतरिक चेतना का उपयोग करके इन्वेस्टमेंट संबंधी निर्णय करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आप अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं. आज किसी मित्र के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है. आज आपकी गलतफहमी दूर हो सकती है. पहले से चला आ रहा विवाद आज खत्म होने की संभावना है. एक दूसरे के प्रति रिश्तों में समझ बढ़ेगी. आपको अपने मन की बात पार्टनर से खुलकर करनी होगी. जीवनसाथी के साथ आज संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे. किसी पारिवारिक विषय पर पत्नि के साथ चर्चा होगी. आज दांपत्य जीवन में एक दूसरे को समझने और रिश्तो को मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपको वैवाहिक जीवन और रिश्तो में धैर्य रखना होगा. छोटी - छोटी बातों को इग्नोर करें. भीड़भाड़ वाले एरिया से दूर रहें. आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना होगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : पीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं