विज्ञापन

मूलांक 9 वालों पर मंगल और गुरु की युति कराएगी धन वर्षा, ऑफिस में मचेगा आपका शोर!

आज का दिन आपके लिए 'सुपर एनर्जेटिक' रहने वाला है. मंगल और गुरु मिलकर आपको ज्ञान और अदम्य साहस देने वाले हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने से लेकर नए प्रोजेक्ट साइन होने तक, आज सितारे आपके पक्ष में हैं, लेकिन क्या आपका गुस्सा आज बनी बनाई बात बिगाड़ सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित की ये खास सलाह जरूर पढ़ें.

मूलांक 9 वालों पर मंगल और गुरु की युति कराएगी धन वर्षा, ऑफिस में मचेगा आपका शोर!
Mulank 9: मूलांक 9 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 9 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 मंगल देव के प्रभाव क्षेत्र में आता है. आज के दिन का अंक 3 गुरु और अंक 9 का मंगल मिलकर व्यक्ति को आज ज्ञान और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, तो उसमें आज पूरी ऊर्जा के साथ लगकर आगे बढ़ाने के योग है. ऑफिस में आज आपको नवीन जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है. एक टीम लीडर के रूप में आज आप अपनी पूरी ऊर्जा और जोश के साथ कार्य करेंगे. नया प्रोजेक्ट साइन होने के योग भी बन रहे हैं.

फाइनेंस : अचानक से आपके जीवन में आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. कोई बड़ा पेमेंट जो आपका काफी समय से अटका हुआ था, वह आज मिलने की संभावना है. यदि आप कोई निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन बहुत शानदार है. व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : जीवनसाथी के साथ आज आपको व्यक्तिगत रूप से बहुत ही अच्छा समय गुजारने का मौका मिलेगा. आज आप लोगों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे. आपके मित्र और लवमेट्स आपके प्रति आकर्षित होंगे. आज आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. गुस्से पर काबू रखें.

शुभ अंक : 3,5

शुभ रंग : नीला.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Numerology Number 9 Prediction Today, April 16 Lucky Number And Color, Mars And Jupiter Conjunction, Financial Gains For Moolank 9, Career Growth For Number 9
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com