Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. 6 नंबर जातकों का नेचर काफी आकर्षक और फ्लर्टी होता है. ऐसे जातकों को खाने-पीने घूमने और अच्छे कपड़े ब्यूटी प्रोडक्ट का काफी शौक होता है. अच्छी हेयरस्टाइल, परफ्यूम आदि इन्हें काफी ज्यादा पसंद होते हैं. रिश्तो को निभाने के लिए यह काफी व्यावहारिक होते हैं. आज आपको कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर लोगों से मेलजोल बढ़ाना होगा. आपका व्यक्तित्व लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. आज लोगों से जुड़ना आपके भविष्य के लिए सुखद होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रांग फील होगी. अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा. लीडरशिप के रोल में आज आप नजर आ सकते हैं. आज आप अपनी टीम खुद बना सकते हैं. प्रेजेंटेशन, पब्लिक डीलिंग में आज कामयाबी मिल सकती है. पब्लिक डीलिंग सेक्टर में आज आपका प्रभाव ज्यादा रहेगा. लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेगी. ग्राहकों की भीड़ और व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. नई पार्टनरशिप के लिए विचार विमर्श हो सकता है. किसी इनफ्लुएंस में आकर फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन मजबूत हो सकती है. पेंडिंग पेमेंट में आज मूवमेंट हो सकता है. बोनस या इंसेंटिव के रूप में आर्थिक लाभ होगा. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज बेहतर प्लान मिल सकता है. फिजिकल अट्रैक्शन और कंफर्ट जोन पर आज आपका धन बड़ी तादात में खर्च हो सकता है. बजट का संतुलन बनाकर चलना आज आपके लिए अति महत्वपूर्ण है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका अट्रैक्शन किसी खास व्यक्तित्व की ओर हो सकता है. किसी पार्टी या फंक्शन में आपकी मुलाकात प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है. रिलेशनशिप में आज एक दूसरे के साथ इमोशनल नजदीकियां बढ़ेंगी, साथ ही रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन करने से पुरानी गलतफहमी खत्म हो सकती है. जीवन साथी के साथ आपके रिलेशन स्ट्रांग होंगे. पारिवारिक वातावरण खुशियों से भरा रहेगा. घर के इंटीरियर और डेकोरेशन पर आज चर्चा होगी. घर में कोई खुशखबरी आने की संभावना है.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं