विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल : सोशल मीडिया के माध्यम से बनेंगे नए प्रेम संबंध, मित्रों से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा!

आज के दिन का अंक 1 है, जो मूलांक 5 के लिए बुध और सूर्य की मिश्रित ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों से बेहतर और एक्टिव रहेगा. आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 5 राशिफल : सोशल मीडिया के माध्यम से बनेंगे नए प्रेम संबंध, मित्रों से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा!

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. 5 नंबर मूलांक वाले जातक काफी गंभीर और लचीले स्वभाव वाले होते हैं. ये हर सिचुएशन में एडजस्टमेंट कर लेते हैं. आज आपके द्वारा सॉफ्ट कम्युनिकेशन और कोई डिसीजन से आपकी कामयाबी के रास्ते बनेंगे. ज्यादा लोगों के साथ जुड़ने से आपके कामयाबी के अवसर बढ़ जाएंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपको कोई विशेष जिम्मेदारी या किसी प्रोजेक्ट में लीड करने का मौका मिल सकता है. नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता, मार्केटिंग, सेल्स जैसे सेक्टर में आज कामयाबी मिल सकती है. ऑफिस के उच्च अधिकारी आपकी प्रेजेंटेशन से काफी अट्रैक्टिव होंगे. नई नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है. सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है. मीडिया, डिजिटल बिजनेस जैसे क्षेत्र में आज कामयाबी मिलेगी. व्यवसाय में आपके साथ आज नए ग्राहकों का जुड़ाव हो सकता है. पुरानी किसी जानकारी के माध्यम से लाभ का बड़ा अवसर प्राप्त होगा. नई साझेदारी आज आपको लाभान्वित कर सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल एनर्जी एक्टिव रहेंगी. किसी कमीशन बेस्ड काम से आपको धन लाभ होगा. अचानक किसी को उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है. सैलरी या व्यापारिक लाभ के अतिरिक्त आज इंसेंटिव के रूप में भी धन लाभ हो सकता है. दिन में कई बार शॉर्ट टाइम प्रॉफिट के अवसर आएंगे. इन्वेस्टमेंट करने में जल्दबाजी जोखिम भरी रह सकती है. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सतर्कता रखें. मन को लुभाने वाली स्कीम और फ्रॉड से सावधान रहें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके अंदर जबरदस्त आकर्षक क्षमता होगी. सोशल मीडिया या किसी ऑनलाइन माध्यम से किसी व्यक्ति के साथ आपके नए संबंध स्थापित हो सकते हैं. पार्टनर के साथ आज कम्युनिकेशन बेहतर होगा, जिसकी वजह से आपकी गलतफहमियां खत्म हो सकती है. फ्यूचर को लेकर कोई चिंता आपके मन में परेशानी पैदा कर सकती है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के साथ सामंजस्य बेहतर होगा. परिवार में आज माहौल खुशियों से भरा होगा. मैरिड लाइफ बेहतर रहेगी. भविष्य से संबंधित किसी फाइनेंशियल प्लान पर चर्चा हो सकती है. मित्रों के माध्यम से सामाजिक दायरे में वृद्धि हो सकती है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com