विज्ञापन

मूलांक 4 राशिफल : ऑफिस की पॉलिटिक्स से आज दूर रहें, कार्य की व्यस्तता से हो सकती है मानसिक थकान!

आज के दिन का अंक 1 है और आपका मूलांक 4 है. आज राहु के साथ सूर्य की टकराव वाली ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपके लिए दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है. आइए जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 4 राशिफल : ऑफिस की पॉलिटिक्स से आज दूर रहें, कार्य की व्यस्तता से हो सकती है मानसिक थकान!

Personality Number 4 / मूलांक 4 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों का मूलांक 4 होता है. 4 नंबर मूलांक वाले जातक काफी जिद्दी और क्षमतावान होते हैं. विकट परिस्थितियों में भी इनका संकल्प मजबूत होता है. यह काफी दिमागी और काम को जल्दी खत्म करने में इन्हे महारत हासिल होती है. आज आपको बदलाव और परिस्थितियों का पहले से अंदाज़ हो जाएगा. अचानक अनएक्सपेक्टेड चीजें आपके जीवन में आ सकती है. आज का दिन स्ट्रेटजी बनाने, अनएक्सपेक्टेड चेंज और अचानक अपॉर्चुनिटी प्राप्त करने का है. आज आपको अपॉर्चुनिटी को समय रहते पकड़ना होगा. अपनी क्विक डिसीजन मेकिंग पॉवर से आगे बढ़ना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता और एडमिनिस्ट्रेशन पावर मजबूत होगी. आपके रुके हुए काम आज आगे प्रगति कर सकते हैं. आपके कार्य को अधिकारियों के द्वारा नजदीकी से देखा जाएगा. टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रोग्रेसिव है. कड़ी मशक्कत के बाद कोई सरकारी प्रोजेक्ट मिल सकता है. ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहना उचित होगा. किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न करें. व्यवसाय में आज आपको नई साझेदारी का ऑफर मिल सकता है. डिजिटल बिजनेस में लाभ होगा.

Finance / फाइनेंस: आज वित्तीय लेनदेन या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सतर्कता रखें, अन्यथा नुकसान का सामना कर पड़ सकता है. कोई अटका हुआ पैसा आज आपको प्राप्त हो सकता है. इनकम बढ़ाने के लिए नए आइडिया पर काम किया जा सकता है. फ्यूचर सिक्योरिटी के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करने का समय बेहतर है. कोई भी कॉन्ट्रैक्ट फाइनल करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह जांच करें. किसी भी इन्वेस्टमेंट में रिस्क लेकर आगे ना बढ़े.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी नए व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ नजदीकी या बढ़ेगी. पार्टनर के साथ स्पष्ट शब्दों में बातचीत से गलतफहमी दूर हो सकती है. आपके व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पार्टनर आपको समझने का प्रयास करेगा. वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे का सपोर्ट प्राप्त होगा. घर से संबंधित कोई समस्या आज दूर हो सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियां आज आपको थोड़ा विचलित कर सकती हैं. छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें. किसी पुराने मित्र के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है. परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से मानसिक थकान हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : पीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com