विज्ञापन

मूलांक 3 राशिफल : किसी सरकारी योजना में अटका हुआ धन हो सकता है प्राप्त, सामाजिक आयोजन में मिल सकता है सम्मान!

आज के दिन का अंक है 1 है, जो बृहस्पति और सूर्य की ऊर्जा से मूलांक 3 वालों के दिन को प्रभावित करेगा. आज के दिन में आपकी समाज में मान सम्मान के साथ वित्तीय स्थिति बेहतर होगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा. 

मूलांक 3 राशिफल : किसी सरकारी योजना में अटका हुआ धन हो सकता है प्राप्त, सामाजिक आयोजन में मिल सकता है सम्मान!

Personality Number 3 / मूलांक 3 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले जातकों के देखने का नजरिया और एक्साइटमेंट इन्हें लाइफ में सफल बनाता है. इन्हें अपनी क्षमताओं का लाभ लेने के लिए अनुशासन को अपनाना चाहिए. आज आपके ज्ञान का लोग लाभ लेंगे.आपके लीडरशिप क्वालिटी आपको सामाजिक रूप से काफी मजबूत करेगी. आपकी प्लानिंग आज जबरदस्त रूप से लोगों के काम आएगी.आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके एक्सपीरियंस की वजह से लोग आपकी इज्जत करेंगे. साथ ही आपसे एडवाइस लेंगे. आपके उच्च अधिकारी आपकी कार्य प्रणाली से प्रसन्न हो सकते हैं. आज आपको अपनी लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा. काफी समय से रुका हुआ प्रमोशन आज हो सकता है. सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे नई नौकरी के इंटरव्यू में आज आपको सफलता मिलेगी. आज ऑफिस में किसी सहायक कर्मचारी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. व्यापार वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा. पुराने ग्राहकों से आज आपके व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. प्रचार प्रसार से आपका व्यवसाय काफी बढ़ेगा.

Finance / फाइनेंस: आज कई जगह आपके ज्ञान और दिमाग के प्रयोग से आपको धन लाभ होने की संभावना है. सरकारी कार्य में रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. पार्ट टाइम व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है. साथ ही किसी कार्य के कमीशन के रूप में आज आर्थिक लाभ होगा. इन्वेस्टमेंट के लिए आज प्लानिंग करें, कोई बेहतर स्कीम आपको मिल सकती है. घर परिवार में किसी आवश्यक वस्तु की खरीदारी करने का योग बन रहा है. उधार का लेनदेन आज करने से बचें, अति उत्साह में आकर इन्वेस्टमेंट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी रखें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक्टिविटी बढ़ेगी. किसी नॉलेजेबल पर्सन से आपका आकर्षण हो सकता है. एक दूसरे के साथ कनेक्शन बन सकते हैं. फ्यूचर की योजनाओं पर बातचीत होने की संभावना है. पार्टनर के साथ आपका भरोसा बढ़ेगा. कोई पुराना विवाद आज बातचीत से खत्म हो सकता है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के सहयोग से, आपसी सामंजस्य से खुशियां आएंगी. जीवनसाथी को आज आपके भावनात्मक सपोर्ट की आवश्यकता है. बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी आज आपको मिल सकती है. किसी सामाजिक आयोजन में आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी. एसिडिटी और डाइजेशन सिस्टम का ध्यान रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com