Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. मूलांक 2 के जातकों का स्वभाव काफी लचीला और सेंसिटिव होता है. यह लोग मिलकर लोगों के साथ कार्य करने में भरोसा करते हैं. इनके अंदर भावुकता और हेसिटेशन काफी अधिक होती है. आज आपके दिमाग में बेहतरीन आइडिया आएंगे. इमोशनली अप एंड डाउन बना रहेगा. आपका नेचर आज काफी सेंसिटिव रह सकता है. किसी की बात दिल पर लगा सकती है. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करने से सफलता हासिल होगी. सहकर्मी या अधीनस्थों का आपको पूरा सपोर्ट मिल सकता है. आज का दिन क्रिएटिविटी, राइटिंग, काउंसलिंग, हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों के लिए शानदार अवसर लेकर आएगा. आज आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट शब्दों में कहें, अन्यथा आपका अवसर किसी और के हिस्से में चला जाएगा. ऑफिस में वरिष्ठ लोगों के साथ आज आपके तालुकात बेहतर हो सकते हैं. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज आपको प्रॉफिट हो सकता है. नए ग्राहकों के साथ आज रिलेशन डेवलप होंगे. किसी पुराने व्यावसायिक संबंध की वजह से आज कोई नया ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. गलतफहमी या जल्दबाजी में कोई फाइनेंशियल डिसीजन नहीं करना है. यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन बेहतर है.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन में अप एंड डाउन लगा रहेगा. दिन के अंत में स्टेबिलिटी परिवार में आज आपके खर्चों का बोझ बढ़ सकता है. कोई पेंडिंग पेमेंट या अथॉरिटी में अटका बिल आज क्लियर हो सकता है. आज के दिन आपको सेविंग्स पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. आज आपको इनकम और एक्सपेंडिचर के बीच बैलेंस बनाकर रखना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगे. आज आपका पार्टनर आपकी फीलिंग्स को समझ सकता है. पुरानी गलतफहमी आज दूर हो सकती है. अविवाहित जातकों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. जीवनसाथी के साथ आज लंबी और गंभीर बातचीत हो सकती है. फैमिली प्लानिंग को लेकर आज चर्चा संभव है. एक दूसरे के साथ आज काफी इमोशनल बातचीत हो सकती है. शाम के वक्त कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सिल्वर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं