विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल : करियर, व्यवसाय और फाइनेंस में आज प्रगति के योग, वैवाहिक जीवन होगा सुखमय!

आज के दिन का अंक है 1 है. आज के दिन सूर्य की दोहरी ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपके अंदर आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. जीवन में आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 1 राशिफल : करियर, व्यवसाय और फाइनेंस में आज प्रगति के योग, वैवाहिक जीवन होगा सुखमय!

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 के जातकों में आत्मविश्वास, लीडरशिप की क्वालिटी, साहस और सबसे अलग दिखने की चाहत होती है. आज आपकी बातों को समाज में लोग ध्यानपूर्वक सुनेंगे. आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपको अहंकार से बचना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपको उच्च अधिकारियों के द्वारा सपोर्ट प्राप्त हो सकता है. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी देखने को मिलेगी. इंटरव्यू में आज आपको सफलता हासिल होगी. किसी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में आपके द्वारा आज बड़ी सफलता के योग है. ऑफिस में आज आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज अपने आप पर विश्वास करके क्विक डिसीजन लें. व्यापार में आपको पुराने ग्राहकों से लाभ का अवसर प्राप्त होगा. नए ग्राहक आज आपसे जुड़ सकते हैं. कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन मजबूत होगी. सरकारी काम में रुका हुआ धन आज मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है. इन्वेस्टमेंट करने से पहले पूरी तरह उसकी जांच कर लें. सामाजिक दिखावे या अनावश्यक रूप से खर्च करने से आज आपको बचना होगा. किसी सरकारी कार्य में इन्वेस्टमेंट करने से भविष्य में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. कोई बड़ा टेंडर या वर्क आर्डर आपको मिल सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के साथ बातचीत के अवसर प्राप्त होंगे. आज आप अपनी फीलिंग्स को शब्दों में पार्टनर के साथ व्यक्त कर सकेंगे. लंबे समय से यदि आपकी बातचीत बंद है तो आज एक दूसरे के साथ बातचीत शुरू हो सकती है. जीवन साथी का आपको फुल सपोर्ट प्राप्त होगा. परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज आपकी सलाह ली जा सकती है. परिवार के साथ आज समय व्यतीत करें. शाम के वक्त आउटिंग पर या पार्टी, क्लब आदि जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट ना करें, अन्यथा जिद और बहस करने से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : पीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com