Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 20 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 का सम्बन्ध शनि ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत मेहनती, परिश्रमी होता है. इनका भरोसा भाग्य से ज्यादा कर्म पर होता है. हालांकि, अंक 8 की ऊर्जा इन्हें आलसी भी बनाती है. आज केतु के साथ शनि की डोज इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगी, आइये जानते हैं.
करियर : आज दिन भर आपको मेहनत पर ध्यान देना होगा. कड़ी मेहनत और धीमी प्रगति के बाद दिन के अंत में आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे. आज आपको काम में धैर्य रखना होगा. आज आपके ऊपर जिम्मेदारी भरे काम का अतिरिक्त प्रेशर रह सकता है. कामकाज से संबंधित कागज में सावधानी रखें. भाषा पर संयम रखें, कामयाबी मिलेगी.
फाइनेंस : आज अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो आपके लिए दिन बेहतर है. शार्ट टर्म में इन्वेस्टमेंट घातक हो सकता है. आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं. यदि आज आपको कहीं से पेमेंट आने वाला है, तो आज उसके आने में आपको रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. धन के मामलों में आज धैर्य और सावधानी रखें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्यूंकि आज आपके रिश्तों में निर्णायक दौर आने वाला है. आपसी झगड़ा आज एक-दूसरे को अलग कर सकता है. आज दाम्पत्य जीवन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही मानसिक तनाव और पुरानी यादें आपको भावुक कर सकती हैं.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : स्लेटी.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं