विज्ञापन

मूलांक 8 राशिफल: शनि-मंगल की युति से बनेंगे स्थायी आय के योग, मेहनत से चमकेगा आपका करियर

आज के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल देव से है. यह व्यक्ति को ऊर्जा, लीडरशिप, लड़ने की क्षमता और कार्य के प्रति उत्साह देते है. आइये जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 22 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 8 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

मूलांक 8 राशिफल: शनि-मंगल की युति से बनेंगे स्थायी आय के योग, मेहनत से चमकेगा आपका करियर
Mulank 8: मूलांक 8 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 22 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 8 Ank Jyotish 22 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 का सम्बन्ध शनि ग्रह से होता है. ऐसा जातक बहुत मेहनती, परिश्रमी, धैर्यवान के अलावा न्यायप्रिय और वफादार बनाता है. इन्हें यदि अनुशासन के साथ काम करने आदत हो, तो ये बहुत जल्दी मेहनत के दम पर अमीर बन जाते हैं. आज शनि और मंगल की ऊर्जा इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगी, आइये जानते हैं.

करियर : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा है. आज आपको गंभीरता से अपना काम निपटाना होगा. कोई लम्बी अवधि का प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है. लम्बे समय से अथॉरिटी में अटका हुआ कोई काम आपका हो सकता है. आपको आज धैर्य से अपने काम निकालने होंगे. बार-बार रुकावट और देरी से आपको परेशानी होगी. 

फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. धीरे-धीरे धन आएगा. स्थायी इनकम के योग बन रहे हैं. शार्टमनी से दूर रहें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है. रियल एस्टेट या पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ हो सकता है. कोई रिस्क वाले व्यापार आदि में पैसा ना लगाएं. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : दिमाग में भारीपन रह सकता है, लेकिन प्रैक्टिकल अप्रोच और अनुसासन में रहना अत्यंत आवश्यक है. भावुकता आप पर हावी रहेगी. आज आपस में स्ट्रांग कमिटमेंट कर सकते हैं. रिश्ता मजबूत होगा. प्यार को अब आगे बढ़ाने के बारे में परिवार में बातचीत कर सकते हैं. 

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : काला और नीला.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com