विज्ञापन

Mulank 5: आज आपके सोचने की क्षमता होगी विकसित, प्रेम संबंधों में बॉन्डिंग होगी बेहतर!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 5: आज के दिन का अंक है 2 है. जो चंद्र एवं बुध की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आपका कम्युनिकेशन लेवल बेहतर होगा.

Mulank 5: आज आपके सोचने की क्षमता होगी विकसित, प्रेम संबंधों में बॉन्डिंग होगी बेहतर!
Numerology Number 5 Prediction: मूलांक 5 का राशिफल

Numerology Number 5 Prediction: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपका दिमाग के साथ आपके इमोशन एक्टिव रहेंगे. आज आपकी बात करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. आप लोगों की भावनाओं को समझ कर उनके दिल की बात करेंगे.  आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : मीडिया से जुड़े हुए लोग, मार्केटिंग सेक्टर अथवा काउंसलिंग के क्षेत्र में सेवा देने वाले लोगों को आज का दिन लाभदायक रहेगा. आज आप अपने क्लाइंट्स को कन्वेंस करने में कामयाब रहेंगे. किसी आवश्यक प्रोजेक्ट अथवा डील के लिए मीटिंग में मिलेगी. असमंजस की या ओवर थिंकिंग की स्थिति में किसी भी प्रकार का कोई निर्णय न करें. किसी बड़े प्लान पर काम करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर ले. आज आपके कम्युनिकेशन स्किल से अथॉरिटी में भी लोग प्रभावित होंगे.

फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर रहेगी. आज इन्वेस्टमेंट से छोटे-छोटे लाभ आपको हो सकते हैं. अचानक घर खर्चे में बढ़ोतरी आपका बजट बिगाड़ देगी. अपना बजट प्लान करके इन्वेस्टमेंट और खर्च करें.निवेश करने के लिए बेहतर समय है. शेयर बाजार आदि से लाभ हो सकता है.

लव लाइफ: जीवनसाथी और लव पार्टनर के साथ आपकी बातचीत बहुत रोमांटिक रहेगी. आज आप लोगों की बॉन्डिंग काफी इमोशनल रह सकती है. अपने दिल की बात खुलकर एक दूसरे के साथ शेयर करें. सिंगल लोगों के जीवन में नया संबंध बन सकता है. आज आपके सोचने समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है.जीवनसाथी के साथ आज महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा सार्थक रह सकती है. भविष्य के लिए प्लान बन सकता है.

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : हल्का हरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com