Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज का दिन क्विक एक्शन लेने का है. आज निर्णय लेते समय आपको भरोसा और बहादुरी दोनों को साथ में लेकर निर्णय लेने होंगे. अपनी संपूर्ण ऊर्जा को संकलित करके सही दिशा में लगाने पर परिणाम बहुत शानदार प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज काम करने में आपकी अलग ही ऊर्जा की झलक देखने को मिलेगी, इसलिए काम जो काफी समय से रुके पड़े हैं उन्हें आज खत्म किया जा सकता है. सेना या किसी प्रकार की एक्टिविटी में शामिल लोगों को आज सफलता मिलेगी. आज आपके समक्ष कोई भी कम्पटीटर टिक नहीं पाएगा. अचानक आपको जिंदगी में आगे बढ़ने का कोई मौका मिल सकता है. ईगो, गुस्सा और एटीट्यूड को नजरअंदाज करें, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. अचानक बड़े धन लाभ के संकेत मिल रहे है. किसी प्रोजेक्ट में अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक रूप से खर्च करने से आपको बचना होगा. कोई भी ऐसी डील न करें, जिसमें रिस्क या कोई कानूनी अड़चन हो. प्रॉपर्टी में निवेश करने से आज आपको अच्छी डील और लाभ प्राप्त हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में अट्रैक्शन काफी अधिक रहेगा. लव लाइफ और दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा. किसी भी तरह मिसअंडरस्टैंडिंग न बढ़ने दें. सिंगल जातकों के जीवन में अचानक प्रेम के प्रति आकर्षण होगा. आज आपकी ऊर्जा का स्तर काफी उच्च रहेगा, जिसकी वजह से आप काफी एक्टिव और फ्रेश नजर आएंगे. परिवार में किसी प्रकार का विवाद आपकी समझदारी की वजह से टल सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं