Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपके अंदर निर्णय लेने का साहस और आत्मविश्वास जबरदस्त होगा. आज अचानक आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे. आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ नई शुरुआत कर सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी उपस्थिति काफी मजबूत रहेगी. सहकर्मी और बाकी कर्मचारी आपकी बात को गंभीरता से सुनेंगे आज आपके बोलने का लहजा आपको कामयाबी पर लेकर जाएगा. किसी नई कंपनी से आपको मनमाफिक ऑफर मिल सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ आज नई स्ट्रेटजी बनाने के लिए चर्चा सार्थक रहेगी. व्यवसाय में आपके द्वारा कम्युनिकेट करने से नए ग्राहक आकर्षित होंगे. कोई भी बोल्ड डिसीजन लेने से पहले उसे भली भांति जांच लें. व्यापार में आज अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी. पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपका साहसी तरीका और आत्मविश्वास आपको आज नए आयाम स्थापित करने का मौका देगा.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल सिचुएशन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन धन का आगमन निरंतर होता रहेगा. अचानक छोटे-छोटे लाभ के संकेत मिलेंगे. कमीशन या बोनस के रूप में आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. पुराने रुके हुए भुगतान आज आपको प्राप्त हो सकते हैं. ऑनलाइन या डिजिटल मार्केट से आज धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. अनावश्यक खरीदारी आपके बजट को बिगाड़ सकती है. किसी की बातों में आकर आज अपना धन उधार ना दें. आज के दिन इन्वेस्टमेंट में ज्यादा रिस्क लेना भारी पड़ सकता है. आज शारीरिक मेहनत की बजाय स्मार्ट प्लानिंग और इन्वेस्टमेंट के थ्रू लाभ प्राप्त करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप अंदर से काफी भावुक, लेकिन बाहर आपका एटीट्यूड जबरदस्त होगा. आज रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन गैप होने की संभावना है, जिसकी वजह से थोड़ा विवाद हो सकता है. पार्टनर को आज आपकी अटेंशन की आवश्यकता है. आपके कठोर शब्दों का इस्तेमाल बड़े विवाद का स्वरूप ले सकता है. अचानक आपका आकर्षण किसी ऐसे व्यक्ति की तरफ हो सकता है, जिससे आपका पहले भी सम्बन्ध रहा हो. आज संबंधों में भावुकता की जगह एक दूसरे को समझने का प्रयास करें. वैवाहिक जीवन में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. घर में अचानक किसी आयोजन की चर्चा हो सकती है. अचानक सिर दर्द और एसिडिटी के साथ डिहाइड्रेशन की समस्या आपको दिक्कत कर सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : महरून.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं