विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल : कार्य में समर्पण और अनुशासन से मिलेगा मौका, आज फाइनेंसियल कंडीशन होगी मजबूत!

आज के दिन का अंक है 2 है. जो मंगल और चंद्र की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज के दिन आपके अंदर जोश और साहस एवं बेहतर निर्णय लेने की ऊर्जा का संचार होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 9 राशिफल : कार्य में समर्पण और अनुशासन से मिलेगा मौका, आज फाइनेंसियल कंडीशन होगी मजबूत!
मूलांक 9 राशिफल : पार्टनर के साथ बढ़ेगा आकर्षण, रिश्तों में रोमांस और भविष्य को लेकर हो सकती है खास बातचीत.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपका दिमाग पूरी तरह आपके लक्ष्य को प्राप्त करने पर केंद्रित होगा. आज आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा. पुराने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन बेहतर है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपको लीडरशिप का मौका मिलेगा.आपके अंदर तुरंत निर्णय लेने की क्षमता डेवलप होगी. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन में आज जीत आपकी होगी. कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासन से आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. काम का प्रेशर बढ़ सकता है लेकिन आप इसे बेहतर नेतृत्व के साथ खत्म करेंगे. व्यवसाय में आज बड़े निर्णय लेकर लाभ कमाना होगा. किसी नई बिज़नेस डील से आज आपको लाभ होगा. आज आपकी आत्मविश्वास और लीडरशिप से व्यवसाय में नए संबंध बनेंगे. जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें.

Finance / फाइनेंस: आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. वित्तीय रूप से आज आपकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है. आज आपके मन में धन कमाने को लेकर जबरदस्त ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपको इन्वेस्टमेंट के लिए कोई बेहतर प्लान मिल सकता है. आज आप रिस्क लेकर पैसा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से आपको बड़ा धनलाभ हो सकता है.वित्तीय निर्णय में जल्दबाजी बेहतर नहीं है. आज फाइनेंशियल डिसीजन से पहले बेहतर प्लान होना चाहिए.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके पार्टनर के साथ आपका आकर्षण जबरदस्त होगा. छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से आपको बचना होगा. बातचीत करते समय ईमानदारी और संबंधों का लिहाज रखें.पार्टनर के साथ संबंध आज रोमांटिक रह सकते हैं. आज किसी मजबूत व्यक्ति के साथ अचानक आपके संबंध बन सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर जल्दी रिएक्शन ना दें. तबाही सीजन में पार्टनर के साथ आज संबंध मजबूत होंगे और एक दूसरे के प्रति चाहत बढ़ेगी. दोनों लोग साथ बैठकर फ्यूचर सिक्योरिटी पर बातचीत कर सकते हैं. ब्लड प्रेशर और सर दर्द की समस्या हो सकती है.


Lucky Number / शुभ अंक : 3


Lucky Color / शुभ रंग : लाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com