विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल : शेयर बाजार और डिजिटल मार्केट से मिल सकता है लाभ,फाइनेंशियल स्थिति होगी मजबूत!

आज के दिन का अंक 2 है. जो मूलांक 5 के लिए बुध और चंद्र की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज का दिन आपके लिए बेहतर अवसर और व्यावसायिक यात्रा की व्यस्तता लेकर आ रहा है. आईए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 5 राशिफल : शेयर बाजार और डिजिटल मार्केट से मिल सकता है लाभ,फाइनेंशियल स्थिति होगी मजबूत!
Aaj ka Ank Jyotish Mulank 5 : जानिए आज का शुभ अंक और शुभ रंग.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी दिमागी सक्रियता काफी अधिक रहेगी. लोगों के साथ कम्युनिकेशन करने से आज आपके लिए बहुत कुछ बेहतर हो सकता है. आपका पहले से चला आ रहा कोई कंफ्यूजन आज खत्म हो सकता है. काम को लेकर आज क्लेरिटी आएगी. आप अपनी बुद्धि और विवेक से आज बहुत कुछ हासिल करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी स्ट्रेटजी और कम्युनिकेशन पावर की वजह से आपको कई कामों में सफलता मिलने का योग है. आज एक साथ कई कार्य कर रहे पढ़ सकते हैं. अचानक मीटिंग प्रेजेंटेशन और कॉल पर अपने ग्राहकों को कम्युनिकेट करना पड़ सकता है. आज आप हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क से अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे. अचानक आपको किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा. कंसल्टेशन और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन आज विशेष लाभकारी है. ऑनलाइन बिजनेस से आज आपको लाभ होगा. किसी क्लाइंट के साथ मीटिंग या किसी अन्य व्यावसायिक कार्य से आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज के दिन आपकी वित्तीय स्थिति काफी शानदार रहेगी. आज कई जगह से आपके पास धन आ सकता है. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे आदि से आपको धन लाभ होने की उम्मीद है. आज आप बेहतर तरीके से फाइनेंशियल ट्रेड करें. ज्यादा लालच के चक्कर में आपका पैसा जा सकता है. दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाकर आज धन खर्च करें. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन बेहतर है. शेयर बाजार मैं इन्वेस्टमेंट के अलावा प्रॉपर्टी आदि मैं भी इन्वेस्टमेंट हितकर रहेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : पार्टनर के साथ आज बेहतर संबंध बन सकते हैं. पार्टनर के साथ कहीं लंबी दूरी की ट्रैवलिंग हो सकती है. नए संबंधों में ज्यादा मजाक आपके बीच गलतफहमी बना सकता है. दूसरे के साथ स्पष्ट बातचीत रखें. सिंगल जातकों का संबंध आज किसी सामाजिक का आयोजन या ट्रैवलिंग के दौरान बन सकता है. आज आपका दिल काफी फनी रहेगा. वैवाहिक जीवन में बातचीत गंभीर और बेहतर होगी. जीवनसाथी के साथ ट्रिप या आउटिंग का प्लान बन सकता है. लेट नाइट आउटिंग में आज फन मोमेंट्स होंगे. ओवरथिंकिंग और डाइजेशन की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 6


Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com