विज्ञापन

Mulank 9 Rashifal : साहस और नेतृत्व से बढ़ेगा आत्मविश्वास,कंपटीशन में होगी आपकी जीत

Mulank 9 Rashifal : आज के दिन का अंक है 5 है.जो बुध और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपके अंदर कंपटीशन और लीडरशिप दोनों में डेवलपमेंट देखने को मिलेगा.आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Mulank 9 Rashifal :  साहस और नेतृत्व से बढ़ेगा आत्मविश्वास,कंपटीशन में होगी आपकी जीत
Aaj ka Ank Jyotish Mulank 9 : जानिए साहस और नेतृत्व से बढ़ेगा आत्मविश्वास.

मूलांक 9 ।  Personality Number 9

किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज का दिन आज कुछ स्पेशल करने के लिए आपको प्रेरित कर सकता है. आज आपके अंदर उर्जा का स्तर सामान्य से अधिक रहेगा. आज बिना रुकावट के आप किसी भी कार्य को पूरी ऊर्जा और गति के साथ करेंगे. आपकी आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. जिसकी वजह से काम में साहस के साथ निर्णय लेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर । Career 

ऑफिस में आज अपने साहस से किसी बड़े निर्णय के द्वारा आर्गेनाइजेशन को लाभ कराएंगे. आज आपकी परफॉर्मेंस लीडरशिप के रोल में बहुत शानदार रहेगी. आज आपका कंपटीशन किसी खास व्यक्ति से हो सकता है जिसमें आपको जीत मिलेगी. किसी नए प्रोजेक्ट को हैंडल करने के लिए आपको नामित किया जा सकता है. व्यवसाय में आपके कम्पटीटर आपके सामने टिक नहीं पाएंगे. आज किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाने से आपको सफलता प्राप्त होगी. गुस्सा जल्दबाजी और उच्च अधिकारियों के साथ विवाद करने से आपको बचना होगा.

 फाइनेंस । Finance

आज आपका दिमाग पूरी तरह से धन अर्जित करने के ऊपर रहेगा. अचानक आपको आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है. किसी कार्य में कमीशन के रूप में आपको धन लाभ हो सकता है. कोई नई गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है. घर में इंटीरियर और मेंटेनेंस पर आपका खर्च बढ़ सकता है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज आप बेहतर प्लान और स्ट्रेटजी तैयार करें. कोई पुराना प्रोजेक्ट आज रन कर सकता है. पारिवारिक प्रॉपर्टी से आज धन लाभ होने की उम्मीद है.

 लव  एवं व्यक्तिगत जीवन । Love and Personal Life

रिश्तो में आज एक दूसरे के प्रति लगाव और पैशन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग और मजबूत हो सकती है. ऊर्जा का गलत इस्तेमाल होने से आपस में विवाद हो सकता है. आज किसी इनफ्लुएंसर के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस करना बहुत आवश्यक है. परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा. छोटे भाई अथवा बहन की मदद करनी पड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ में पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है. बाहन से चोट, सर दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या आपको दिक्कत पर डाल सकती है.

 शुभ अंक । Lucky Number : 5
 शुभ रंग । Lucky Color : केसरिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com