विज्ञापन

Mulank 8 Rashifal : प्रॉपर्टी से होगा धनलाभ,घुटने और कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है

Mulank 8 Rashifal : आज के दिन का अंक है 5 है. जो शनि के साथ बुध की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी. आज का दिन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाला और कर्म प्रधान है. आज दिन की प्रगति धीमी-धीमी होगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Mulank 8 Rashifal : प्रॉपर्टी से होगा धनलाभ,घुटने और कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है
Aaj ka Ank Jyotish Mulank 8 : जानिए आज का शुभ अंक और शुभ रंग

 मूलांक 8 । Personality Number 8

किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आपका नेचर आज काफी गंभीर और परिस्थितियों के अनुसार जिम्मेदारी को समझने वाला रहेगा. आज आप मानसिक रूप से निर्णय लेने के लिए मजबूत रहेंगे. जटिल परिस्थितियों में भी आप पूरी गंभीरता से किसी भी स्थिति को सहज कर देंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

 करियर । Career

आज के दिन आपको काफी अनुसार आसान और कंसंट्रेशन के साथ अपने काम को करना होगा. ऑफिस में अचानक आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी होगी. कुछ अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य को बारीकी से देखा जाएगा और उसकी सराहना होगी. व्यवसाय में आज ग्राहकों का फ्लो थोड़ा धीमे रहेगा. पुराने ग्राहकों से आज आपको लाभ हो सकता है. ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देने का मौका मिलेगा. ईगो और एटीट्यूड को अलग करके आज धैर्य के साथ आपके कार्य करने होंगे. जल्दबाजी में कोई भी कार्य सिर्फ नुकसान ही देगा.

 फाइनेंस । Finance

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आमदनी के साथ खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आज कोई बाहन अथवा प्रॉपर्टी आदि खरीदने का योग बन रहा है. किसी प्रोजेक्ट में फंसा हुआ पैसा आज आपको प्राप्त हो सकता है. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करने से आज आपको लाभ होगा. बचत संबंधी योजनाओं पर आज आपको प्लान करना होगा. अनावश्यक और दिखावे पर खर्च करने से बचना होगा.

लव  एवं व्यक्तिगत जीवन । Love and Personal Life

आज आपके रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी. आज आपके पार्टनर को आपसे कमिटमेंट की आवश्यकता होगी. आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करना चाहता है. सिंगल जातकों का आज किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. किसी पुराने रिश्ते की याद आज आपके मन को झकझोर सकती है. कार्य की व्यवस्था और जिम्मेदारियां की वजह से जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका कम मिलेगा. परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की हेल्थ आपको तनाव दे सकती है. घुटनों और पैरों में दर्द की समस्या से आपको दिक्कत होगी.

 शुभ अंक । Lucky Number : 4 

शुभ रंग । Lucky Color : सिलेटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com