विज्ञापन

मूलांक 7 राशिफल : आज पार्टनर के साथ बढ़ सकता है आपका इमोशनल डिस्टेंस

आज के दिन का अंक है 9 है, जो मंगल के साथ केतु की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपका सबकॉन्शियस माइंड शानदार काम करेगा. आपका झुकाव आज अध्यात्म की ओर होगा. आईए जानते हैं कि, मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 7 राशिफल : आज पार्टनर के साथ बढ़ सकता है आपका इमोशनल डिस्टेंस

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आप मानसिक रूप से एकांत में रहने का प्रयास करेंगे. आपको लोगों की छिपी सच्चाई और रहस्य पता लगेंगे. आपको ओवरथिंकिंग से बचना चाहिए और कुछ समय अपने लिए निकाल कर नेचर के साथ कनेक्ट करना चाहिए. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आपके द्वारा तैयार किया गया प्लान और स्ट्रेटजी की आज ऑफिस में सराहना होगी. अकेले बैठकर आप अपने काम पर फोकस करें, जिससे आपको कामयाबी मिलेगी. आगे भविष्य में होने वाले काम की रूपरेखा तैयार करने का दिन है. गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षडयंत्र करने का प्रयास करेंगे. आपको कुछ छिपी हुई चीजों का पता लग सकता है. किसी भी प्रेजेंटेशन या प्रोजेक्ट में रिस्क लेना हितकर नहीं होगा. व्यवसाय में विदेश से संबंधित क्लाइंट्स आपको बड़ा लाभ कर सकते हैं. आज आपके द्वारा इनट्यूशन पावर का इस्तेमाल करके लिए गए निर्णय से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस: आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अप एंड डाउन सिचुएशन में रहेगी. व्यवसाय में आवश्यकता पर किसी मित्र के द्वारा छोटी मदद मिल सकती है. कुछ छिपे हुए लोगों से भी आपको लाभ हो सकता है. अपने प्लान और स्ट्रेटजी के अकॉर्डिंग इन्वेस्टमेंट से फ्यूचर में लाभ हो सकता है. किसी भी प्रकार की उलझन में निवेश से संबंधित निर्णय ना करें. किसी भी प्रकार के फाइनेंशियल प्रलोभन में न फंसे. गुप्त तरीके से निवेश और बचत की प्लानिंग करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज दूरी महसूस हो सकती है. पार्टनर के द्वारा अलग तरह का व्यवहार आपको उलझन में डाल सकता है. रिलेशनशिप में यदि किसी प्रकार की दिक्कत चल रही है, तो आपस में बैठकर गंभीर बातचीत से उसका हल निकाला जा सकता है. आज आपका ध्यान पर लगाव अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है. आपकी चुप्पी गलतफहमी पैदा कर सकती है. आज अपनी फीलिंग्स को अपने शब्दों में स्पष्ट रूप से अपने पार्टनर के साथ व्यक्त करें. अकेले में समय बिताने से आपकी ओवर थिंकिंग बढ़ सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी नीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com