Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आपके अंदर एक जादुई आकर्षण होगा, जिससे लोग आपके साथ जुड़ना पसंद करेंगे. आपका नेचर काफी इमोशनल और सेंसिटिव होगा. लोगों से आपकी एक्सपेक्टेशन भी अधिक हो सकती है. आज अपना दिल बड़ा रखें, छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपको सहकर्मियों के द्वारा बेहतर सपोर्ट मिलेगा. आज आपके प्लान और आइडिया को उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना और समझा जाएगा. NGO, हॉस्पिटैलिटी, सोशल मीडिया, कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. ऑफिस में आज महिलाओं का सपोर्ट आपके प्रति काफी बेहतर रहेगा. व्यवसाय में आज आपका ब्रांड काफी मजबूती से कंपटीशन करेगा. क्लाइंट्स का अट्रैक्शंस आपके प्रति अधिक रहेगा. पार्टनरशिप में व्यवसाय से लाभ होगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपको अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है. आज आपको लाभ किसी गिफ्ट के रूप में हो सकता है. पारिवारिक व्यवसाय में आज बड़ी सफलता के योग हैं. ब्यूटी पार्लर और लग्जरियस पर आज खर्चा काफी अधिक हो सकता है. घर में आवश्यक वस्तुओं और रिश्तेदारों के आगमन की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है. भावुकता में आकर कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय ना लें. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन लाभदायक है. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से आज आपको बेहतर लाभ मिल सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज रोमांस बढ़ेगा. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिल सकता है. जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में भावुक नजदीकियां बढ़ सकती हैं. सिंगल जातकों के जीवन में प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. कोई पुराना प्रेम संबंध फिर से सामने आ सकता है. दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति केयर बढ़ेगी. परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेगी. खूबसूरत चीजों की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है. स्किन से संबंधित डिसीज आपको परेशान कर सकती है.आज समाज में आपकी पॉपुलरिटी बढ़ेगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : हरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं