Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपके द्वारा किए गए कामों की समीक्षा होगी. बेहद जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ आज आपको काम करना पड़ेगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें. धैर्य के साथ आगे बढ़े. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपको एक्स्ट्रा वर्क लोड दिया जा सकता है. उच्च अधिकारियों द्वारा आपकी कार्यप्रणाली पर निगाह रखी जा सकती है. ऑफिस की अंदरूनी राजनीति से आपको दूर रहना बेहतर रहेगा. कोई अटका हुआ पेमेंट आज रिलीज हो सकता है. आज अपने काम और अपने आप को दिखाने का मौका है. आज अचानक कोई व्यक्ति जिसके साथ आपके संबंध बहुत बेहतर नहीं थे आपकी मदद कर सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहने वाला है. पार्टनरशिप व्यापार में विवाद होने की संभावना है. पुराने लोगों से संबंध आज व्यवसाय में आपके काम आ सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: दिन की शुरुआत आर्थिक स्थिति के लिए थोड़ी कठिन रह सकती है. आज का दिन लंबी अवधि के निवेश के लिए एक बेहतर प्लान और स्ट्रेटजी तैयार करने का है. आज अनावश्यक खर्च या खरीदारी करने से बेहतर आपको बचत पर ध्यान देना होगा. यदि आप लोन लेना चाहते हैं उस प्रक्रिया में आज गति आ सकती है. दिन के अंत में कोई बेहतर और सुखद फाइनेंशियल सिंबल मिल सकता है. किसी भी प्रकार के लेनदेन में पूरी जांच परख के बाद ही आगे बढ़े.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : अत्यधिक वर्कलोड की वजह से जीवनसाथी अथवा प्रेम संबंधों में दूरी का एहसास होगा. आपसी संबंधों में थोड़ा ईगो हो सकता है. कम्युनिकेशन गैप की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग भी हो सकती है. आज अचानक किसी पुराने संबंध की वजह से आपका वर्तमान में भूचाल आ सकता है. सिंगल जातकों को सोशल मीडिया के माध्यम से कोई नया साथी मिल सकता है. आज आपकी ओवर थिंकिंग बढ़ सकती है. जल्दबाजी, शॉर्टकट से नुकसान होगा. आज धैर्य के साथ आगे बढ़ें.
Lucky Number / शुभ अंक : 17
Lucky Color / शुभ रंग : नीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं