Leo Tarot Card Horoscope Today 07 May, Singh Tarot Card Rashifal: किसी कीमती वस्तु या कागजात के खोने या चोरी होने की संभावना बन सकती है. अपने महत्वपूर्ण वस्तुओं को लेकर सजग रहें. करीबी रिश्तों के बीच पैसों को ना आने दें. इसके चलते रिश्तों में दरार पड़ सकती है. किसी व्यक्ति पर विश्वास कर उसके साथ व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इस व्यवसाय में बड़ी धनराशि लगाने से पूर्व दोनों के बीच सभी जरूरी कागजी कार्यवाही को पूरा करें.
कार्यक्षेत्र में मिली महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर सहयोगियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया निराश कर सकता है. इस स्थिति के चलते काफी अवसर हाथ से निकल सकते है. इस बात को लेकर व्यर्थ के विवाहल्ड न बढ़ाएं. अन्य सहयोगियों के साथ कार्य को पूरा करने का प्रयास करें. पुराने लोगों के साथ मित्रता बनाए रखें.
परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से कोई ऐसी बात न कहें, जो उनके दिल को आघात दें. वाणी में सौम्यता और मधुरता बनाए रखें. जीवनसाथी का आधुनिकता पूर्ण व्यवहार मन को आहत कर सकता है. सामने वाले से इस विषय पर बातचीत कर सकते हैं, इससे रिश्ते की गरिमा और मधुरता बनी रहेगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. योगा, मेडिटेशन और व्यायाम द्वारा खुद को चुस्त दुरुस्त बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: दिखावे के चक्कर में आकर धन की बर्बादी न करें. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं.
रिश्ते: किसी ऐसे रिश्ते या रिश्तेदार से दूर हो सकते है, जो लंबे समय से हमेशा आपका फायदा उठाने का प्रयास करता आया हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं