विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: धन निवेश में सावधानी, अंधविश्वास से दूरी, सकारात्मक प्रयासों में तेजी

Leo Tarot Card Horoscope Today 05 May: Eight of swords की ऊर्जा नकारात्मकता से सकारात्मकता तक जाने, लोगों पर अतिविश्वास न करने और आगे बढ़कर हिम्मत से परिस्थितियों का सामना करने को प्रदर्शित कर सकती है. आइए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: धन निवेश में सावधानी, अंधविश्वास से दूरी, सकारात्मक प्रयासों में तेजी

Leo Tarot Card Horoscope Today 05 May Singh Tarot Card Rashifal: छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोए. धन निवेश में सावधानी रखें. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इस समय किसी कार्य के पूरा न हो पाने के कारण निराशा हो सकती है. कुछ ऐसी परिस्थितियों में खुद को घिरा हुआ देख सकते है, जिनसे बाहर निकम पाना आसान नहीं लग रहा है...ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

किसी को लेकर आंखों पर अंधविश्वास की पट्टी ना बांधे. विचारों में आ रही नकारात्मकता को दूर करें. कार्य क्षेत्र में ऐसे लोगों से दूर रहे, जो सिर्फ कार्यों में गलतियां निकालने और आलोचना करने का कार्य करते हो. इस समय सामने आ रही कोई भी स्थिति राहत नहीं दे रही हैं. 

शीघ्र ही इस स्थिति में परिवर्तन आता नजर आ सकता है. समय की प्रतिकूलता धीरे-धीरे कम हो सकती है. अपने विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें. यह प्रयास करना अभी थोड़ा मुश्किल लग सकता है. इस वक्त  साहसपूर्वक सत्य का मुकाबला करने के लिए एक अच्छी सलाह के आवश्यकता पड़ सकती है. किसी अनुभवी मित्र या परिजन के साथ अपनी समस्या को साझा करके, इसका समाधान ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं. अपने अंदर यह विश्वास उत्पन्न कीजिए कि, आप हर स्थिति में आने वाली समस्या का समाधान करने में सक्षम है. 

स्वास्थ्य: कुछ समय से आंखों में लालिमा उतरने लगी है...इस बात को गंभीरता को समझने का प्रयास करें.

आर्थिक स्थिति: वक्त की प्रतिकूलता आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव ला सकती हैं. व्यर्थ के खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण आवश्यक है.

रिश्ते: सोच समझ कर लोगों पर विश्वास कीजिए. परिवार के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाएं.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Leo Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Leo, Tarot Card Daily Horoscope Singh, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Leo Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Singh Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com