विज्ञापन

Budh Gochar 2026: वक्री बुध के गोचर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भी हाल

Mercury Transit 2026: ज्योतिष में जिस बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार माना जाता है, वह आज 7 जुलाई 2026 को उलटी चाल चलते हुए कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश कर गया है. वक्री बुध के इस गोचर का देश-दुनिया समेत 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं जाने-माने ज्योतिषविद् पं. कृष्ण गोपाल मिश्र.

Budh Gochar 2026: वक्री बुध के गोचर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भी हाल
Mercury Transit 2026 Horoscope: बुध की उलटी चाल का 12 राशियों पर प्रभाव
NDTV

Vakri Budh ka Gochar 2026: नवग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाला बुध ग्रह आज 7 जुलाई 2026 को प्रात:काल 10:46 बजे उलटी चाल चलते हुए अपनी ही राशि मिथुन प्रवेश कर गया है. बुध मिथुन राशि में 5 अगस्त 2026 तक रहेगा. वक्री बुध के इस गोचर के समय सिंह लग्न उदित होगा. मिथुन राशि में बुध और सूर्य फिर से एक साथ एकत्रित होंगे. निश्चित तौर पर बाजार में छल और परिवर्तन देखने को मिलेगा. एक तरह से बाजार में तेजी आएगी. फार्मा सेक्टर, खाद्य सामग्री, कॉस्मेटिक अथवा परिधान के क्षेत्र में तेजी देखने को मिलेगी. भूमि, माईनिंग अथवा रियल एस्टेट से संबंधित सेक्टर में भी तेजी देखने को मिल सकता है. 

साउथ एशिया में जो विवाद चल रहा है उसमें भी कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन कोई अप्रिय स्थिति नहीं दिखाई दे रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री का विदेश दौरा काफी सार्थक होगा. वक्री बुध के गोचर से पश्चिमी भारत एवं दक्षिणी समुद्र तट में काफी वर्षा देखने को मिलेगी. 12 जुलाई से से 14 जुलाई के बीच में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर वर्षा देखने को मिलेगी. लेकिन यहां पर बहुत ही हल्की वर्षा होने के आसार हैं. 

सही मायने में 19 जुलाई 2026 के बाद से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मजबूत मानसून देखने को मिलेगा. जुलाई के तीसरे सप्ताह के बाद से लेकर अगस्त के प्रथम सप्ताह के बीच में दिल्ली-एनसीआर एवं उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी. वक्री बुध के मिथुन राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर आखिर क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है, आइए इसे जाने-माने ज्योतिषविद् पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से विस्तार से जानते हैं. 

मेष 

Latest and Breaking News on NDTV

वक्री बुध के मिथुन राशि में गोचर के बाद मेष राशि के जातक संबंधों को लेकर परेशान हो सकते हैं. इस दौरान उन्हें संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा. खर्चो पर नियंत्रण करें. विद्यार्थी शिक्षा पर या नौकरीपेशा लोग अपने काम पर पूरा फोकस करें. इस दौरान आत्मीय संबंधों के साथ छोटे-मोटे तनाव हो सकते हैं.

वृषभ 

Latest and Breaking News on NDTV

वृषभ राशि से जुड़े विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पर केंद्रित रहना होगा. इस दौरान धन संचय को लेकर के मन में थोड़ी चिंता हो सकती है. परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा. संबंधों का सुख बढ़ेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होता हुआ दिखाई दे रहा है. छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद करने से बचें. 

मिथुन

Latest and Breaking News on NDTV

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर इस राशि के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा. यह समय उनके लिए अति उत्तम रहने वाला है. राशि पर बुधादित्य योग आपके भाग्य में चार चांद लग रहा है. संबंधों का सुख प्राप्त होगा. थोड़ा खर्चों से परेशान हो सकते हैं. विद्यार्थी लापरवाही ना करें. मौज मस्ती और दोस्ती में समय ना गंवाए. भौतिक संसाधनों पर खर्च कर सकते हैं. विपरीत लिंगी संबंधों में आकर्षण होगा.

कर्क

Latest and Breaking News on NDTV

कर्क राशि के जातक कुछेक संबंधों को लेकर के चिंतित हो सकते हैं. कर्क राशि के लोगों को आलस्य का त्याग करना चाहिए. इस दौरान इन्हें छोटी-मोटी एलर्जी की दिक्कत हो सकती है. खर्चो पर नियंत्रण करने की चेष्टा करें. अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है. विदेश यात्रा हेतु किया गया प्रयास सार्थक हो सकता है. कुछ पारिवारिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती है.

सिंह

Latest and Breaking News on NDTV

सिंह राशि के लिए वक्री बुध का गोचर उनकी परेशानियों को बढ़ा सकता है. इस दौरान बहुत सारे नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं. मन को सकारात्मक दिशा में लगाने की आवश्यकता रहेगी. आपको भविष्य की चिंताएं परेशान करेंगी. संतान संबंधी दायित्व को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं. अत्यधिक खर्चों को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकता है. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें. रियल एस्टेट अथवा राजनीतिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा. भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या

Latest and Breaking News on NDTV

कन्या राशि के लिए वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर शुभ साबित होगा. आपका वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. कोई महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होता हुआ दिखाई दे रहा है. खर्चो पर नियंत्रण करने की चेष्टा जरूर होगी, लेकिन आर्थिक प्रगति के नए रास्ते बनेंगे. कुछ ऐसा होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. पिता का सहयोग प्राप्त होगा.

तुला

Latest and Breaking News on NDTV

तुला राशि वालों के लिए भी वक्री बुध का गोचर शुभ फल प्रदान करेगा. इस दौरान उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. भाग्य स्थान पर बुद्धादित्य योग काफी सार्थक सिद्ध होगा. आर्थिक सुधार का समय चल रहा है. परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. कोई मनवांछित कार्य सिद्ध हो सकता है. संबंधों में सुधार के आसार हैं. थोड़ा क्रोध पर नियंत्रण करने की चेष्टा करें. बीती हुई बात को भूलने की चेष्टा करें.

वृश्चिक

Latest and Breaking News on NDTV

वृश्चिक राशि को वक्री बुध के गोचर के बाद थोड़ा अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. भविष्य की चिंताएं उन्हें सताएंगे और मन में नकारात्मक विचार परेशान करेंगे. वृश्चिक राशि के जातक आलस्य का त्याग करें. जिम्मेदारियां को निभाने के लिए आमदनी की कमी मन को परेशान करेगी. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. कोई छोटी-मोटी एलर्जी आपको परेशान कर सकती है. पारिवारिक संबंधों में वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी. 

धनु 

Latest and Breaking News on NDTV

धनु राशि के लिए वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर सकारात्मक फल प्रदान करेगा. सप्तम में बुध और सूर्य एक साथ पारिवारिक जीवन को बेहतर करेंगे. आर्थिक प्रगति के रास्ते भी खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं. थोड़ा सा उदर विकार की समस्याएं बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं. बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करें. संबंधों में मृदुभाषी बने. भाई से वाद-विवाद हो सकता है. कार्यक्षेत्र में किसी से वाद-विवाद का सामना हो सकता है. 

मकर

Latest and Breaking News on NDTV

मकर राशि को वक्री बुध के मिथुन राशि में गोचर करने के बाद अपने खर्चो पर नियंत्रण करने की जरूरत रहेगी. इस दौरान फालतू समय ना बर्बाद करें. आर्थिक प्रगति के वैसे तो रास्ते खुल रहे हैं और भाग्य आपका पूर्ण सहयोग कर रहा है, लेकिन फिर भी किसी नये कार्य को करने से पहले थोड़ा सोच-समझकर फैसला करें. विपरीत लिंगी संबंधों में आपका आकर्षण बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. भौतिक सुविधा हेतु खर्चों के योग है. माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. छोटी-छोटी बातों का बुरा ना मानें. 

कुंभ

Latest and Breaking News on NDTV

कुंभ राशि के जातकों के लिए वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचार वर्तमान समय के लिए अच्छा कहा जाएगा. आप बहुत ही बुद्धिमत्ता पूर्वक जीवन में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए यह समय बड़ा ही अनुकूल समय कहा जाएगा. शिक्षा में कुछ सफलता प्राप्त हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सफलता का नया रास्ता बनेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से काफी बेहतर समय कहा जाएगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खान-पान में सावधानी बरतें. 

मीन

Latest and Breaking News on NDTV

मीन राशि के लिए वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर अत्यंत ही शुभ साबित होगा. मीन राशि के चौथे घर में बुद्धादित्य योग सुख सुविधाओं की वृद्धि करेगा. माता का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. कोई महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयास सार्थक होगा. जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा. बीच-बीच में भविष्य की चिंताएं आपको परेशान करती हैं. खानपान का परहेज रखने की चेष्टा करें. वाणी पर नियंत्रण करें और संबंधों का मर्यादा बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budh Gochar 2026, Mercury Transit 2026, Mercury Transit 2026 Effect, Vakri Budh Effects, Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com