Aries Horoscope Today 3 May 2026, Mesh Rashi Ka Rashifal: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से आठवें भाव में होगा, जो जीवन के गहरे पहलुओं, रहस्य, अचानक परिवर्तन, गुप्त धन और मानसिक उतार-चढ़ाव से जुड़ा होता है. यह समय आपको भीतर से झकझोर सकता है, लेकिन साथ ही आत्मबल और समझ भी बढ़ाएगा. कई मामलों में आप चीजों को सतही रूप से नहीं, बल्कि गहराई से समझने की कोशिश करेंगे.
करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आपको अचानक नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या किसी पुराने प्रोजेक्ट में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह समय रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन या डिटेल्ड काम के लिए अनुकूल है. हालांकि सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए वाणी में संयम रखें.
बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए, वरना गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा संवेदनशील है .अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. खासतौर पर मेडिकल या पारिवारिक जरूरतों पर . निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें और जोखिम भरे फैसलों से बचें . पारिवारिक जीवन में पुराने मुद्दे दोबारा उभर सकते हैं .
किसी रिश्ते में छिपी बातें सामने आ सकती हैं, जिससे थोड़ी असहजता हो सकती है. प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई तो बढ़ेगी, लेकिन शक या असुरक्षा की भावना से बचना जरूरी होगा . स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक तनाव, नींद की कमी या सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं . मेडिटेशन और एकांत में समय बिताना लाभकारी रहेगा.
उपाय: सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना शुरू करें, इससे शरीर और मन दोनों संतुलित रहेंगे। सप्ताह में एक बार किसी जरूरतमंद व्यक्ति की गुप्त रूप से सहायता करें.
शुभ रंग: गहरा लाल या मरून.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं