विज्ञापन
This Article is From May 01, 2018

आज से मिशन कर्नाटक पर पीएम मोदी, सिर्फ़ पहली रैली में साथ नजर आएंगे येदियुरप्पा, बाक़ी में नहीं

पहले येदियुरप्पा के बेटे का टिकट कटा और अब प्रधानमंत्री की सभाओं से येदियुरप्पा को किनारे किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी को आसानी से घेर लेती है.

आज से मिशन कर्नाटक पर पीएम मोदी, सिर्फ़ पहली रैली में साथ नजर आएंगे येदियुरप्पा, बाक़ी में नहीं
पीएम नरेंद्र मोदी और बी एस येदियुरप्‍पा (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस के हमलावर रुख़ को देखते हुए अमित शाह ने निर्देश दिया
  • पीएम मोदी की मंगलवार से कर्नाटक में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत
  • येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं
नई दिल्ली: पहले येदियुरप्पा के बेटे का टिकट कटा और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं से येदियुरप्पा को किनारे किया जा रहा है. पीएम मोदी की पहली रैली के अलावा बाक़ी की रैलियों में सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा नहीं होंगे. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के हमलावर रुख़ को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने ये निर्देश दिया है कि बीएस येदियुरप्पा प्रधानमंत्री की सभाओं में न जाएं.  आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को कर्नाटक में अपने तूफानी अभियान की शुरुआत करेंगे और कांग्रेस को राज्य की सत्ता से बेदखल कर दूसरी बार इस दक्षिणी राज्य में सरकार बनाने के भाजपा के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे.

चुनाव से पहले ही BJP के CM उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने तय की शपथ ग्रहण की तारीख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली में साथ नज़र आए बीएस येदियुरप्पा अब आगे उनकी सभाओं में नहीं दिखेंगे. ये पार्टी आलाकमान का आदेश है. शायद इसलिए कि उनके साथ रहते बीजेपी और प्रधानमंत्री दोनों के लिए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाना आसान नहीं होगा. हाल में वो बेल्लारी के माइन माफ़िया के तौर पर मशहूर जनार्दन रेड्डी के साथ चुनाव प्रचार में भी दिखे. कांग्रेस बार-बार याद दिला रही है कि येदियुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके हैं.

बीजेपी येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र का टिकट काट चुकी है. येदियुरप्पा और उनका खेमा केंद्रीय नेतृत्व के रवैये से नाख़ुश है. पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े के बयानों की वजह से दलित और पिछड़ा वर्ग लगातार उनका विरोध कर रहा है. लिंगयतो को अलग धर्म का दर्जा देने से बीजेपी का परंपरागत वोट बैंक भी दो हिस्सों में बंटा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 रैलियों से पार्टी को काफी उम्मीद है.

कर्नाटक चुनाव - बीजेपी को झटका, एच.डी. देवगौड़ा का चुनाव बाद भी समर्थन से इनकार

वहीं पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी के लिए कर्नाटक के ग्रामीण इलाक़ों में भाषा एक बड़ी चुनौती है. जहां हिंदी लोगों को समझ नहीं आती और अनुवाद की कोशिश में कई बार अर्थ का अनर्थ हो चुका है.

पीएम मोदी मंगलवार को चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली और बेलगावी के उडुपी तथा चिक्कोडी में रैलियों को संबोधित करेंगे. इससे पहले वह फरवरी में प्रचार के लिए कर्नाटक आए थे. उडुपी रैली से पहले मोदी कृष्ठा मठ जा सकते हैं और मठाचार्य से मिल सकते हैं.

VIDEO: पूर्व पीएम एच.डी. देवगौड़ा ने कहा, किसी कीमत बीजेपी को नहीं देंगे समर्थन
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Karnataka, Karnataka Assembly Election 2018, B S Yeddyurappa, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com