विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

मुझे हटाने के लिए पैर पकड़े जा रहे हैं, '2019 में बनूंगा पीएम', यह राहुल का अहंकार: PM मोदी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार में जुटे पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं.

मुझे हटाने के लिए पैर पकड़े जा रहे हैं, '2019 में बनूंगा पीएम', यह राहुल का अहंकार: PM मोदी
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार में जुटे पीएम मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं. बुधवार को कर्नाटक के बांगरपेट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी को न सिर्फ बार-बार नामदार बोलकर मजाक उड़ाया, बल्कि पीएम वाले बयान की जमकर आलोचना की. पीएम ने कहा कि राहुल गांधी का खुद को पीएम कैंडिडेट घोषित करना उनके अहंकार को दर्शाता है. 

बंगारपेट में पीएम मोदी की हुंकार, मनमोहन सिंह का रिमोट मैडम के पास था, मोदी का सवा सौ करोड़ जनता के पास

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी की तुलना ऐसे व्यक्ति से की जो टैंकर की गाड़ी से पानी लेने के लिए लाइन में लगे लोगों को हटाकर खुद पानी भर कर चल देता है. पीएम मोदी ने कहा कि 'आप मुझे बताइये इस प्रकार से स्वंय को प्रधानमंत्री घोषित कर देना यह अहंकार सातवें आसमान पर पहुंचा है, इसका सबूत है या नहीं? मैं आपसे पूछता हूं कि यह नामदार का अहंकार सातवें आसमान पर पहूंचा है या नहीं? ये अहंकारी नामदार का पीएम का उम्मीदवार घोषित करना, यह कांग्रेस की आंतरिक लोकशाही की पोल खोल देता है या नहीं? 

कर्नाटक चुनाव: जहां भगवान विष्णु ने बिताया था कुछ समय, वहां कांग्रेस और JDS के मुकाबले में BJP तलाश रही है अपना अस्तित्व

पीएम मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि मोदी को हटाने की साजिश चल रही है, गठबंधन करने के लिए मीटिंग चल रही है, मोदी को हटाने के लिए बड़े-बड़े दिग्गजों के पैर पकड़े जा रहे हैं. मगर पार्टी के बड़े, सीनियर नेताओं को अनदेखा कर पीएम कैंडिडेट घोषित कर देना यह कितना बड़ा अविश्वास है? 

कर्नाटक चुनाव: रैलियों का 'महादंगल' आज, पीएम मोदी की 4 और राहुल गांधी की 2 बड़ी रैली

पीएम ने कहा कि जिस नामदार को गठबंधन के साथी पर भरोसा न हो, सीनियर नेताओं की तवज्जो न हो, जिस नामदार को कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र से लेना देना न हो, जो खुलेआम अपनी मर्जी से पीएम कैंडिडेट घोषित कर दे, क्या वैसे अपरिपक्व नामदार को जनता माफ करेगी. किसी जमाने में पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस का झंडा लहराता था, मगर आपके कारनामे के कारण 400 से 40 पर आ गये. कांग्रेस वाले जनता के जनादेश को स्वीकार करने को तैयार नहीं है. 

चुनाव प्रचार के दौरान CM सिद्धारमैया कर बैठे PM मोदी की तारीफ, सब रह गए हैरान

गौरतलब है कि मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा था कि अगर 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलता है, तो वह पीएम बन सकते हैं. हालांकि, यह सवाल संवाददाताओं की ओर से पूछा गया था, जिसके जवाब में राहुल ने यह बात कही. बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग है और 15 मई को इसके नतीजे आएंगे. 

VIDEO: मिशन 2019 : क्या राहुल बन सकते हैं पीएम?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Rahul Gandhi, Karnataka Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com