विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

...तो हैदराबाद की यात्रा के लिए भी पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती: PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि अगर सरदार वल्लभभाई पटेल ने हैदराबाद को निजाम के शासन से मुक्त नहीं कराया होता तो वहां की यात्रा के लिए भी पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती.

...तो हैदराबाद की यात्रा के लिए भी पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती: PM मोदी 
तेलंगाना में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी.
महबूबनगर (तेलंगाना): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने तेलंगाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरदार वल्लभभाई पटेल ने हैदराबाद को निजाम के शासन से मुक्त नहीं कराया होता तो वहां की यात्रा के लिए भी पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती. एक समय में देसी रियासत रहे हैदराबाद का भारत में विलय करने में पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए मोदी ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री के चलते ही हम आज के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 'भारत मात की जय' के नारे लगा सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यदि एक किसान के बेटे पटेल भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने होते तो किसानों की स्थिति खराब नहीं रहती.

यह भी पढ़ें: KCR पर पीएम मोदी का तंज: निजामाबाद को लंदन बनाने वाले थे सीएम, मैंने पायलट को बोला चलो देखकर आते हैं

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और टीआरएस का किसानों के बारे में बात करना उन्हें (दोनों पार्टियों को) शोभा नहीं देता. किसानों की आज की दशा के लिए कांग्रेस का 70 साल का शासन और टीआरएस सरकार के पांच साल जिम्मेदार हैं.' उन्होंने नामदार (राहुल गांधी) से किसानों के लिए घड़ियाली आंसू नहीं बहाने को कहा. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार तेलंगाना के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने राज्य में केंद्र के कोष से संचालित विभिन्न परियोजनाएं भी गिनाईं.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले चंद्रबाबू नायडू ने घोषित की अपनी संपत्ति, तीन साल का पोता हुआ छह गुना ज्यादा अमीर
​
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और टीआरएस तेलंगाना चुनाव में 'नूरा कुश्ती' लड़ रही हैं. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और टीआरएस परिवारवादी पार्टियां हैं. दोनों ही (पार्टियां) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों ही वोट बैंक की और जाति आधारित राजनीति करती है. कांग्रेस भाई-भाई को आपस में लड़ाती है, हिंदुओं को मुसलमानों से लड़ाती है, गांवों को शहरों से भिड़ाती है. टीआरएस भी यही करती है.' मोदी ने कहा के टीआरएस का मुस्लिम आरक्षण (बढ़ाने) के बारे में बात करना वोट बैंक की राजनीति है जो कांग्रेस लंबे समय से करती आ रही है. 

यह भी पढ़ें:  तेलंगाना में कांग्रेस के प्रत्याशी ने की खुदकुशी की कोशिश, चुनाव अधिकारियों का एक उड़न दस्ता गया था छापा मारने
​
उन्होंने कहा कि राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री (के. चंद्रशेखर राव) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के 'चेले' हैं. पीएम मोदी ने कहा, 'राव ने अविभाजित आंध्र प्रदेश में शुरुआती प्रशिक्षण पाया था, जब वह चंद्रबाबू नायडू सरकार में नौसिखुआ (मंत्री के तौर पर) थे. बाद में वह दिल्ली गए और मैडम (सोनिया गांधी) की सरकार (संप्रग) में प्रशिक्षण लिया. एक व्यक्ति जिसने ऐसे गुरुओं के तहत प्रशिक्षण लिया हो वह निश्चित तौर पर तेलंगाना को बर्बाद कर देगा.'

VIDEO: 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान


प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि आप तेलंगाना को इन लोगों के हाथों में और पांच साल सौंप देंगे तो आपकी कुर्बानी बेकार जाएगी, आपका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा. उन्होंने मतदाताओं से तेलंगाना की खातिर शहीद हुए लोगों की याद में यह संकल्प लेने को कहा कि वे लोग कांग्रेस के एक भी उम्मीदवार को नहीं जिताएंगे.

(इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Assembly Elections 2018, Telangana Assembly Polls 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com