विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2018

मध्य प्रदेश : घोषणापत्र में बीजेपी का वादा, गरीबों को पक्का मकान और हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.

मध्य प्रदेश : घोषणापत्र में बीजेपी का वादा, गरीबों को पक्का मकान और हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार
बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है.
भोपाल:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सीएम शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे. घोषणापत्र में पार्टी का खासकर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों और किसानों पर विशेष ध्यान है. घोषणापत्र में पार्टी ने कहा है कि गरीबों के कल्याण के लिये संबंल जैसी योजना के माध्यम से हर गरीब परिवार को पक्का मकान दिया जाएगा और बिजली मुहैया कराई जाएगी. वहीं  बैगा व भरिया महिलाओं को 1000 रुपये का भत्ता जारी रहेगी. पार्टी ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिये पिछले एक साल में लगभग 32000 करोड़ रूपया दिया गया है. कृषक समृद्धि योजना में छोटे किसानों को लाभ नहीं मिल पाता इसलिये अब तय किया गया है कि जिस अनुपात में बड़े किसान को लाभ देते हैं उसी अनुपात में छोटे किसानों को भी लाभ देंगे. राज्य में 17 लाख छोटे किसान हैं. 

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : घोषणापत्र में बीजेपी का वादा, हर साल मुफ्त में बांटी जाएंगी एक लाख गायें

पार्टी ने अपने घोषणा पत्र, जिसे विजन डॉक्यूमेंट नाम दिया है में कहा है कि मूल्य स्थिरीकरण कोष की रकम 500 से बढ़ाकर 2000 करोड़ रूपये की जाएगी. वहीं नर्मदा एक्सप्रेस वे और चंबल एक्सप्रेस वे का निर्माण भी करेंगे. बिजली का उत्पादन बढ़ाएंगे सौर उर्जा को 14000 मेगावाट तक बढ़ाने की कोशिश करेंगे. पार्टी ने कहा कि शहरों को बदलने में अगले 5 सालों 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे. दूसरी तरफ, 12वीं में75 परसेंट लाने वाली बच्चियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी. महिला ग्रामीण आईटी केन्द्र भी बनाए जाएंगे. बीजेपी ने कहा है कि वे हर साल दस लाख रोजगार देंगे और स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे. साथ ही कारीगर यूनिवर्सिटी और फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना. दूसी तरफ, व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना और जीएसटी मित्र योजना बनेगी. दैनिक वेतनभोगियों का नियमतीकरण करने की कोशिश की जाएगी. 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र   

VIDEO: 'सपा' का चुनाव प्रचार कर रहे हैं सत्यव्रत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018, Assembly Polls 2018, BJP Manifesto, MP BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com