बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रोड शो हुआ.
शिवपुरी:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी मध्यप्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने के सपने देख रहे है. लेकिन उन्हें सच्चाई को समझ लेना चाहिए कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को वे दूरबीन लगाकर भी नहीं ढूंढ पाएंगे. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तो भाजपा की सरकार अंगद का पैर है और उसे मुखिया के रूप में देश भर में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाला मुख्यमंत्री मिला है. कांग्रेस में किसी की हिम्मत नहीं है सरकार को हिला सके.
शाह ने शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में आयोजित ग्वालियर चंबल संभाग के पालक संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक में ये बातें कहीं. शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते है मध्यप्रदेश और राजस्थान में उनकी सरकार आएगी. मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी जमीन पर बैठकर सपने देखे. आज हमारी 19 राज्यों में सरकारें हैं. सरकार बनाने के लिए कांग्रेस छटपटा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान है, इसीलिए आज यह विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में जानी जाती है. उन्होंने कहा कि देशभर के विभिन्न राज्यों में हमारे अट्ठारह सौ विधायक हैं, दोनों सदनों में 330 सांसद हमारी आवाज रख रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति के भरोसे है. इन्होंने कभी न गरीबी देखी है न विकास, इसलिए यह जनता को कुछ नहीं दे पाएंगे.
यह भी पढ़ें : पोस्टर हटाने पर भड़के बीजेपी के महासचिव ने अफसरों से अपशब्द कहे, देखें- VIDEO
अवैध घुसपैठियों की समस्या पर बोलते हुए शाह ने कहा कि हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है जबकी कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार ने एनआरसी लागू किया और सिर्फ असम में ही 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की. इस पर कांग्रेस हाय तौबा मचाने लगे. कांग्रेस को जितनी हायतौबा करनी है 2018 और 2019 में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकाला जाएगा.
शिवपुरी के बाद अमित शाह ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करके गुना में रोड शो शुरू किया, जिसमें हज़ारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे. रोड शो के दौरान अमित शाह एक खुली गाड़ी में बैठे थे, उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद थे.
ग्वालियर चंबल संभाग में 2 अप्रैल को बंद के दौरान सबसे ज्यादा हिंसा हुई थी, गुना से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया सांसद हैं, जिस तरह से अनुसूचित जाति के बाद सवर्ण और ओबीसी पदोन्नति में आरक्षण और एट्रोसिटी एक्ट में बदलाव के मुद्दे पर सड़क पर उतरे उसके मद्देनजर शाह का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है.
VIDEO : राजस्थान में बीजेपी 'अंगद का पांव'
ग्वालियर-चंबल संभाग में बहुजन समाज पार्टी का भी खासा असर है, कांग्रेस-बसपा के गठबंधन नहीं होने से बीजेपी की राह यहां थोड़ी आसान हो सकती थी लेकिन मौजूदा हालात में सत्तारूढ़ दल के नेता कैसे निबटें माना जा रहा है कि शाह ने इसका सबक भी उन्हें सिखाया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amit Shah, Assembly Election 2018