विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2018

कर्नाटक की सभी नहीं सिर्फ 222 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस, जानें क्‍यों

कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस 224 में से 222 सीटों पर ही चुनाव लड़ पाएगी

कर्नाटक की सभी नहीं सिर्फ 222 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस, जानें क्‍यों
फाइल फोटो
  • कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव
  • कर्नाटक चुनाव में कुल मिलाकर 2655 उम्मीदवार मैदान में है
  • कर्नाटक में लगभग साढ़े चार करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
बेंगलुरू: कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस 224 में से 222 सीटों पर ही चुनाव लड़ पाएगी क्योंकि पार्टी के एक उम्मीदवार का पर्चा दस्तावेज़ की कमी की वजह से रद्द कर दिया गया है तो वहीं एक अन्‍य सीट पर चुनावी तालमेल है. कर्नाटक चुनाव में कुल मिलाकर 2655 उम्मीदवार मैदान में है, जिनका फैसला लगभग साढ़े चार करोड़ मतदाता मतदान करेंगे. 

चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं सिद्धरमैया : अमित शाह

भले ही 224 सदस्यीय विधान सभा चुनाव में 2655 उम्मीदवार तक़दीर आज़मा रहे हों लेकिन खास मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. हालांकि बेंगलुरु और मैसूर के बीच दोनों ही पार्टियों को देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस से कड़ी चुनौती मिलेगी. इसके बावजूद बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा को अपनी जीत का पूरा भरोसा है. उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने मन बना लिया है 18-19 तारीख को बेंगलुरु के कंटीरवा स्टेडियम में 1 लाख लोगों की मौजूदगी और पीएम मोदी के आशीर्वाद से मैं CM पद की शपथ लेने जा रहा हूं. बीजेपी 224 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

कर्नाटक चुनाव में अब 'नीबू' पर राजनीति, पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस, जेडीएस और बीजेपी तीनों ही पार्टियों में बाहुबली और करोड़पति उम्मीदवार है. बीजेपी की तरफ से बेल्लारी के रेड्डी बन्धु सोमशेखर रेड्डी और करुणाकर रेड्डी और इनके सिपा सलाहकार श्रीरामलु चुनावी मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस के उम्‍मीदवार प्रिया कृष्णा 1000 करोड़ के मालिक है, डीके शिवकुमार 850 करोड़ के मालिक हैं और बाहुबली छवि के है. इनके साथ साथ जेडीएस सुप्रीमो कुमारस्वामी भी करोड़पति है. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने फिर कहा : चामुंडेश्वरी विधानसभा से ही लडूंगा चुनाव

महिला एम्पावरमेंट पार्टी की मौजूदगी के बावजूद सिर्फ़ 219 महिलाएं चुनाव लड़ रही है, जबकि 1155 प्रत्याशी निर्दलीय हैं. मुख्‍यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उन लोगों ने अपने पांच साल के शासन में क्या किया है. सिर्फ राज्य को लूटा है. इस बार भी लूटना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा. इस बार कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी और मैं दोनों सीटों से भारी अंतर से जीतूंगा. 

वहीं जेडीएस नेता कुमारस्वामी को भरोसा है कि चुनावों के नतीजों के बाद किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे. उधर, येद्दियुरप्‍पा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और सिद्धरमैया दूसरी बार. हकीकत ये है कि ये तीनों ही ऐसे मुद्दे तलाश रहे हैं जो चुनावो में उनकी नैय्या पर लगा दे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Election 2018, Karnataka Polls 2018, Karnataka, Congress, BJP, JDS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com