विज्ञापन
This Article is From May 17, 2018

येदियुरप्‍पा को 15 दिन का समय 104 को 111 सीटों में बदलने के लिए दिया: चिदंबरम

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को सरकार गठन का न्यौता मिलने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने बहुमत का जुगाड़ करने के लिए भाजपा को 15 दिन का समय दिया है.

येदियुरप्‍पा को 15 दिन का समय 104 को 111 सीटों में बदलने के लिए दिया: चिदंबरम
वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम
  • बहुमत का जुगाड़ करने के लिए भाजपा को 15 दिन का समय दिया है
  • 15 दिन का समय 104 को 111 में बदलने के लिए दिया गया है
  • यह लोकतंत्र की हत्या होगी और संविधान पर हमला होगा.
नई दिल्ली: कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को सरकार गठन का न्यौता मिलने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने बहुमत का जुगाड़ करने के लिए भाजपा को 15 दिन का समय दिया है. दरअसल, राज्यपाल ने येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता देने के साथ ही विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है.
 

राहुल गांधी का हमला, कहा भाजपा जीत का जश्न और देश लोकतंत्र की हार का शोक मना रहा


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा , 'राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत जुगाड़ने के लिए 15 दिनों का समय दिया है. 15 दिन का समय 104 को 111 में बदलने के लिए दिया गया है. येदियुरप्पा के शपथ लेने संबन्धी खबरों पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर यह खबर सच है तो फिर यह लोकतंत्र की हत्या होगी और संविधान पर हमला होगा.

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'वजुभाई वाला ने राज भवन की गरिमा धूमिल की, संविधान और नियमों की अवहेलना की तथा भाजपा की कठपुतली के तौर पर काम किया.' उन्होंने कहा, 'राज्यपाल ने संविधान की बजाय 'भाजपा में अपने मालिकों' (मास्टर्स इन बीजेपी) की सेवा चुनी.' 

कर्नाटक के 25वें सीएम के तौर पर बीएस येदियुरप्‍पा ने ली शपथ, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू

सुरजेवाला ने कहा, 'कर्नाटक भाजपा ने (न्यौते के बारे में) पहले से सूचना दे दी. जब आदेश भाजपा मुख्यालय से आते हों तो फिर राज्यपाल पद की गरिमा का क्या होगा. राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. ऐसे में प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस+ को 38 सीटें मिली हैं. फिलहाल, बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Election 2018, BS Yeddyurapa, BJP, Chidambaram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com