विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 : ...जब बीजेपी के केंद्रीय मंत्री की सभा में जुटे केवल 50-60 लोग

केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा के प्रवक्ता सचिदानंद उपासने कांकेर विधानसभा के सरोना गांव पहुचे थे जहां उनकी चुनावी सभा में आम जनता से ज्यादा तो पुलिस के जवान मौजूद थे.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 : ...जब बीजेपी के केंद्रीय मंत्री की सभा में जुटे केवल 50-60 लोग
कांकेर: चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ के कांकेर विधानसभा के सरोना पहुचे केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव की सभा मे भीड़ नहीं जुटी. अब इस मामले को लेकर सफाई देने का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है. इस विषय पर जब मंत्री जी से सवाल किया गया तो उन्होंने इलाके को गरीब तबके का बताते हुए लोगों के धान कटाई में व्यस्त होने के कारण भीड़ नहीं जुटने की बात कह दी. बता दें कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और भाजपा के प्रवक्ता सचिदानंद उपासने कांकेर विधानसभा के सरोना गांव पहुचे थे जहां उनकी चुनावी सभा में आम जनता से ज्यादा तो पुलिस के जवान मौजूद थे.

सभा में महज 50 से 60 लोग ही मौजूद थे जिन्हें मंत्री जी ने बड़े जोश के साथ संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एक बार फिर डॉ. रमन सिंह की सरकार बनाने की अपील की.
 
रामकृपाल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब जनता के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं जिससे गरीब तबके के लोगों को हर तरह की सुविधा मिल सके, चावल से लेकर इलाज़ तक के लिए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार योजनाए चला रही है जबकि 60 साल तक देश की सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने सिर्फ जनता की खून पसीने की कमाई को लूटा है.
लेखक के बारे में
img
अनुराग द्वारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections 2018, Chhattisgarh Assembly Elections 2018, Ram Kripal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com