विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने दिया यह बयान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा, आपने मुझे बहुत गौरवान्वित किया है. आप उनसे अलग हैं, जिनके खिलाफ लड़े. आपने गुस्से के खिलाफ सम्मान से लड़ाई लड़ी.

गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी ने दिया यह बयान
गुजरात, हिमाचल के चुनाव नतीजों पर बोले राहुल गांधी, हम जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं (फाइल फोटो)
  • 'जनता का फैसला स्वीकार, दोनों राज्यों की नई सरकारों को बधाई'
  • 'मेरे प्रति प्यार दिखाने के लिए गुजरात, हिमाचल की जनता का शुक्रिया'
  • 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाया, हमारी सबसे बड़ी ताकत शालीनता और साहस'
नई दिल्ली: बीजेपी ने एक बार गुजरात जीत लिया है. हिमाचल की सत्ता भी उसने कांग्रेस से छीन ली है. कांग्रेस के लिए सांत्वना की बात बस इतनी है कि उसे गुजरात में कुछ अतिरिक्त सीटें मिल गई हैं और हिमाचल में उसका ऐसा सफाया नहीं हुआ, जिसका अंदेशा था. चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनता के निर्णय को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है. राहुल ने ट्वीट कर कहा, मैं गुजरात और हिमाचल की जनता का मेरे प्रति प्यार दिखाने के लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस के मेरे भाइयों और बहनों आपने मुझे बहुत गौरवान्वित किया है. आप उनसे अलग हैं, जिनके खिलाफ लड़े. आपने गुस्से के खिलाफ सम्मान से लड़ाई लड़ी. आपने यह दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत शालीनता और साहस है.

गुजरात चुनाव : भले ही बीजेपी को मिली हो चुनाव में जीत लेकिन कांग्रेस के नाम है यह अनूठा रिकॉर्ड

गुजरात के चुनाव परिणामों पर राज्य में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में अच्छा चुनाव प्रचार किया. गहलोत ने कहा, 'कांग्रेस ने जिस तरह चुनाव प्रचार किया और राहुल गांधी ने जिस तरह बस यात्राएं की, वह बहुत अच्छा चुनाव प्रचार था. चुनाव के परिणाम जो भी हों मगर देश इस चुनाव परिणाम को कांग्रेस की 'जीत' के रूप में देखेगा.' उन्होंने कहा, 'चुनाव प्रचार और घोषणापत्र के जरिए हम गुजरात के लोगों की भावनाएं प्रतिबिंबित करने में सफल रहे हैं और हम मानते हैं कि हम इस चुनाव में भी सफल रहे हैं.' गहलोत ने कहा, 'जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह जी, सोनिया जी और राहुल जी पर हमले किए उनको लेकर राहुलजी ने कहा था कि कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे.'

सुशील मोदी ने कसा राहुल गांधी पर तंज, कहा- 'गब्बर' की गुजरात में नोटबंदी हो गई

उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में बदलाव लाने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब किसान कष्ट में और युवा बेरोजगार रहेंगे, तो देश प्रगति नहीं कर सकता.

VIDEO : कांग्रेस खेमे में मायूसी
अखिलेश ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर लड़े जाने चाहिए. साल 2019 में...किसानों की समस्याएं और युवाओं की बेरोजगारी मुद्दे हैं, आप बदलाव देखेंगे."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election Results 2017, Himachal Pradesh Election Results 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com