विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

प्रकाश राज ने गुजरात में 'मिशन 150' हासिल नहीं करने पर उठाए सवाल

राज ने एक ट्वीट कर भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी, लेकिन उन्होंने कहा, ''क्या आपको अपने विकास के साथ सूपड़ा साफ नहीं करना चाहिए था? 150 प्लस का क्या हुआ?''.

प्रकाश राज ने गुजरात में 'मिशन 150' हासिल नहीं करने पर उठाए सवाल
फिल्म अभिनेता प्रकाश राज. (फाइल फोटो)
बेंगलुरु: भाजपा के आलोचक रहे अभिनेता प्रकाश राज ने गुजरात चुनावों में भगवा पार्टी की जीत पर उसकी तारीफ की, लेकिन साथ ही पूछा कि पार्टी 150 से ज्यादा सीट लाने के अपने लक्ष्य को हासिल क्यों नहीं कर पाई. राज ने एक ट्वीट कर भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी, लेकिन उन्होंने कहा, ''क्या आपको अपने विकास के साथ सूपड़ा साफ नहीं करना चाहिए था? 150 प्लस का क्या हुआ?''. उन्होंने कहा कि क्या मोदी एक पल रुककर यह सोचेंगे कि 'विभाजनकारी राजनीति' काम नहीं आई.
  यह भी पढ़ें :  गुजरात और हिमाचल में जीत के साथ अब देश के 19 राज्‍यों में बीजेपी की सरकारें

अभिनेता ने कहा, 'हमारे देश के पास पाकिस्तान, धर्म, जाति, धमकाने वाले समूहों का समर्थन करना और आपसी रंजिश निकालने की तुलना में बड़े मुद्दे हैं. हमारे पास वास्तविक ग्रामीण मुद्दे हैं.' उन्होंने कहा कि किसान, गरीब और ग्रामीण भारत की 'नजरअंदाज की गई आवाज' और तेज हो गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या वह ये आवाज सुन सके.

VIDEO : बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हुआ सूरत


प्रकाश राज ने पहले वरिष्ठ पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या पर मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए थे. वह गौरी लंकेश के करीबियों में से थे.  

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com