- रविवार को हुए इस हादसे में 63-वर्षीय जैनेथ थॉमस की मौत हो गई
- जैनेथ की किशोर नवासी प्रिशा के शरीर में कई हड्डियां टूट गई हैं
- टक्कर मारने वाली कार तथा उसके ड्राइवर का अब तक पता नहीं चल पाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
अहमदाबाद की एक सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है, जिसमें तेज़ रफ्तार से आती हुई एक कार ने दो महिलाओं को इतनी बुरी तरह टक्कर मारी कि दोनों लगभग उड़ती हुई काफी दूर जाकर गिरीं... इसके बाद उनमें से एक उठकर दूसरी की तरफ आई, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई...
रविवार को हुए इस हादसे में 63-वर्षीय जैनेथ थॉमस की मौत हो गई और उनकी किशोर नवासी के शरीर में कई हड्डियां टूट गई हैं. उन्हें टक्कर मारकर भाग जाने वाली कार तथा उसके ड्राइवर का अब तक पता नहीं चल पाया है.
----- ----- ----- ----- ----- ----- ----- -----
देखें हादसे का वीडियो फुटेज

पुलिस का कहना है कि जैनेथ थॉमस अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई से अहमदाबाद आई थीं. रविवार को वह अपनी 15-वर्षीय नवासी प्रिशा के साथ खरीदारी करने मॉल जा रही थीं, तभी एक सड़क को पार करते वक्त लाल रंग की ह्यून्डाई आई-20 कार ने उन्हें उड़ा दिया, और बिना रुके भाग निकली.
वीडियो में देखा जा सकता है कि राहगीर तुरंत ही उनकी मदद के लिए इकट्ठा हो गए थे. जैनेथ को अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रिशा की कई हड्डियां टूटी हैं. पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कैमरे में कैद, अहमदाबाद में सड़क दुर्घटना, सड़क हादसा, कार ने उड़ाया, सड़क सुरक्षा, जैनेथ थॉमस, Caught On Camera, Road Accident, Road Safety, Ahmedabad Accident